फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sonit made a national record by doing yoga for 11 hours

सोनित ने 11 घंटे योगा कर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sonit made a national record by doing yoga for 11 hours
पानीपत। नूरवाला के सोनित ने 20 जून को हरिद्वार में लगातार 11 घंटे सूर्य नमस्कार कर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। सोनित ने योग गुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति में रात नौ से सुबह आठ बजे तक सूर्य नमस्कार किया। इसके लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने सोनित को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। सोनित के रिकार्ड से परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी सोनित कई बार लगातार तीन घंटे योग कर चुका है।
विज्ञापन

सोनित ने 12 वर्ष से ही शौकिया तौर पर योगा सीखना शुरू किया था। इसके साथ ही उसने 10वीं और 12वीं की। फिर योग में ही अपना कॅरिअर बनाने की ठानी। इसमें स्नातक और परास्नातक किया। साथ ही रोज योग कक्षाएं लगाकर लोगों को योग सिखाने लगे। योग अध्यापक सोनित पाल ने बताया कि 2010 में योग के प्रति रुचि जागी। पांच साल पहले पतंजलि योगा पीठ के युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद बांगड़ ने योग में डिप्लोमा करने के लिए हरिद्वार भेजा। विनोद बांगड़ ने सोनित को योग के प्रति प्रेरित किया। उनके पिता सतीश पेशे से किसान और मां राजकुमारी देवी गृहिणी हैं। वह पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। पिछले 12 साल से बाबा रामदेव को ही वे अपना गुरु मानते हैं। अब तक करीब 20 हजार लोगों को योग सिखा चुके हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले ही ठान लिया था बनाना है रिकार्ड
उन्होंने बताया कि उनसे पहले कई योग गुरु लगातार 35 घंटे योग कर चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से बीच-बीच में 20 मिनट का ब्रेक लिया गया था। उन्होंने दो वर्ष पहले ही ठान लिया था कि 2022 में योग दिवस पर लंबे समय तक योग करने का रिकार्ड बनाएंगे। काफी अभ्यास के बाद उन्हें इसमें कामयाबी मिली है। इस वक्त वह हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में योग अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed