{"_id":"573f60284f1c1b7056ac7624","slug":"sona-says-panipat-thirty-five-into-one-panipat-devides-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंतीस बनाम एक का नारा देने वालों ने किया समाज का विघटन : सोना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंतीस बनाम एक का नारा देने वालों ने किया समाज का विघटन : सोना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान एवं गेम इन गेम पुस्तक की लेखिका सोना चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान एवं गेम इन गेम पुस्तक की लेखिका सोना चौधरी ने कहा कि आरक्षण आंदोलन में 35 बनाम एक का नारा देने वालों ने समाज का विघटन किया है। इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भी भुगतना पड़ सकता है।
उन्होंने ये बात शुक्रवार को हाली पानीपती ट्रस्ट के पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।
हाली पानीपती ट्रस्ट की ओर से उनको सद्भावना दूत की उपाधि से सम्मानित किया। सोना चौधरी ने कहा कि गत दिनों प्रदेश में हुए आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा ने समाज में सामाजिक व नैतिक खाई पैदा हुई है। अब पुरानी बातों को भूलकर इस खाई को पाटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई एक वर्ग दोषी नहीं है, बल्कि सरकार की भी कई मामलों में कमी रही है।
सरकार को आरक्षण खत्म कर मैरिट आधार पर नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। युवाओं को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। आज का युवा रोजगार न मिलने पर तनाव में है। सरकार को उनको रोजगार देने के मौके देने चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी कोटे में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
हाली पानीपती ट्रस्ट के महासचिव राम मोहन राय, भगत सिंह से दोस्ती मंच के संयोजक दीपक कथूरिया, माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्ष कृष्णा कांता, समाजसेवी डॉ. शंकर लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, नसीम अहमद, हाली अपना स्कूल की मुख्याध्यापिका इंदु बाला अवस्थी, विद्युल एकेडमी की निदेशिका बबली अग्रवाल व परामर्शदात्री सुनीता आनंद मौजूद रहे।