फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son beat his mother with kicks and punches, picked her up and threw her, woman died due to head injury

Panipat News: बेटे ने मां को लात घूंसों से पीटा, उठाकर पटका, सिर में चोट लगने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Son beat his mother with kicks and punches, picked her up and threw her, woman died due to head injury
पानीपत। कलयुगी बेटे ने अपनी मां को बुरी तरह से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसको जमकर लात घूंसे मारे और उठाकर नीचे पटक दिया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। उसने उसकी शराब पीने की बात बहनों को बताने पर इस वारदात को अंजाम दिया। वह अपनी मां को बेसुध छोड़कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसकी बेटी को दी। वृद्धा को देवी मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। बहन ने अपने भाई के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी। मारपीट का मामला 22 जून शनिवार का है। महिला की मौत सोमवार को हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी सीमा ने बताया कि वह शादीशुदा है। वह दो भाई बहन हैं। उसका बड़ा भाई महेंद्र सेक्टर 12 में ही रहता है। उसकी मां यशवंती उसके भाई महेंद्र के पास ही रहती है। महेंद्र शराब पीने का आदती है। वह आए दिन मां के साथ झगड़ा करता था। वह कई बार अपनी मां को अपने पास भी ले जाती थी। वह सोचते थे कि महेंद्र सुधर जाएगा। कुछ दिन बाद उसकी मां दोबारा घर आ जाती थी। उसकी मां ने शनिवार को उसे फोन कर बताया कि महेंद्र उसके साथ झगड़ा करता है। उसके साथ मारपीट करता है। उसने महेंद्र को कॉल कर ऐसा न करने को समझाया। इस बात से महेंद्र गुस्से में आ गया। वह घर आया और उसने उसकी मां यशवंती के साथ मारपीट की। उसको लात घूंसे मारे गए और उसे उठाकर पटक दिया। इसमें उसकी मां को सिर में गंभीर चोट लगी। वह बेहोश हो गई। उसने घर आकर उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


वर्जन-
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका की बेटी की शिकायत पर उसके बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed