फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son absconded with 10 lakh cash and 40 tola of gold after scuffle with mother

मां से झगड़ा कर छीनी लॉकर की चाबी, घर से 10 लाख नकदी और 40 तोले सोना चोरी कर बेटा फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Son absconded with 10 lakh cash and 40 tola of gold after scuffle with mother
पानीपत। राज कॉलोनी में एक बेटे ने अपने घर से ही लाखों रुपयों की चोरी कर ली। सोमवार रात करीब एक बजे पिता की गैर मौजूदगी में बेटा मां के कमरे में गया और हाथापाई कर लॉकर की चाबी छीन ली। फिर लॉकर से 10 लाख रुपये की नकदी और 40 तोले जेवरात लेकर फरार हो गया। किला थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-10 की राज कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि बेटा (22) अविवाहित है। वह गलत संगत की वजह से रोजाना रुपयों के लिए घर में झगड़ा करता था। सोमवार रात करीब एक बजे वह अपने कमरे में सोई हुई थी। पति निजी काम से हरिद्वार गए हुए थे। तभी बेटा उसके कमरे में आया और लॉकर की चाबी मांगने लगा। उसने चाबी देने से इंकार किया तो उसने तकिये के नीचे रखी चाबी उठा ली। जब उसने बेटे से चाबी वापस ली तो वह आक्रामक हो गया। मारपीट कर जबरन चाबी छीन ली और उसे धक्का दे दिया। वह बेड पर गिरकर बेसुध हो गई। इसी बीच बेटा अलमारी से 10 लाख रुपये की नकदी, 40 तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। होश में आने पर उसने अपनी जेठानी और पति को कॉल कर सूचना दी। मंगलवार सुबह पति पानीपत पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है, इसलिए लॉकर में पत्नी के अलावा परिवार की अन्य बहुओं के भी जेवरात रखे हुए थे, जिसका बेटे को पता था। पिता के अनुसार बेटा सट्टा खेलता है, जिस वजह से वह मार्केट से रुपये उधार उठाता है, जिसे बाद में उन्हें ही चुकाना पड़ता है। इस संबंध में किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन के अनुसार महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed