फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   some one thretain to girl student

'आज स्कूल के बाहर मिलो वरना मैं तुम्हारे पापा को मार दूंगा'

Fri, 12 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
some one thretain to girl student
पानीपत। छात्रा को लिखा गया धमकी भरा पत्र । - फोटो : panipat
शहर के मॉडल टाउन स्थित एक जाने-माने निजी स्कूल की 13 वर्षीय आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को किसी ने धमकी भरा पत्र लिख दिया। पत्र में उसे स्कूल से बाहर मिलने के लिए बुलाया गया, ऐसा न करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे कुछ ही दिन पहले छात्रा की बहन के पीने के पानी की बोतल में फिनायल की गोली भी मिलाई गई थी। छात्रा को करीब एक महीने पहले एक गलत तरीके से लिखा गया पत्र भी मिला था। पीड़ित छात्रा हर घटना की सूचना परिजनों को देती रही, हर बार परिजन इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से करते रहे। बावजूद इसके कोई कार्रवाई न हो सकी। हालिया मामले के बाद स्कूल पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिछले एक महीने में इस प्रकार की यह तीसरी घटना हुई है। स्कूल प्रबंधन ने खुद को बचाने के डर से मामले को दबाए रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा को मिले धमकी भरे पत्र ने स्कूल प्रबंधन को सकते में ला दिया। बेटी को धमकी मिलने की सूचना पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी इस प्रकार की हरकतों के बारे में स्कूल प्रबंधन को बताया था, लेकिन उन्होंने इन्हें साधारण घटना मानकर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल में हंगामा बढ़ता देख प्रबंधन ने मौके पर मॉडल टाउन पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। देरशाम तक भी पुलिस अधिकारी ये कहते रहे कि इस मामले में उन्हें कोई शिकायत ही नहीं मिली है। इस बारे में जब स्कूल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने सीसीटीवी की जांच कराकर कर कार्रवाई करवाने का हवाला दिया। स्कूल मैनेजर संजीव शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। उन्होंने स्वयं इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक उन्हें छात्रा पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि वे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत सीएम, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन

ऐसे चला छात्राओं को परेशान करने का घटनाक्रम :
पीड़ित छात्रा ने पिता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी दो लड़कियां मॉडल टाउन स्थित स्कूल में पढ़ती हैं। उसकी बड़ी बेटी 15 साल की दसवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि दूसरी बेटी की उम्र 13 साल है, वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों के साथ करीब एक महीने के दौरान ऐसे तीन मामले हो चुके हैं। जिनकी शिकायत उन्होंने हर बार स्कूल प्रबंधन से की, लेकिन उन्होंने उनकी शिकायतों को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-1
पिता ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी छोटी बेटी को स्कूल में परेशान करने के लिए उसका नाम एक लड़के के साथ लिखा था। छात्रा ने बात परिजनों को बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। जिस पर प्रबंधन द्वारा उन्हें सीसीटीवी जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गर्मी की छुट्टियां पड़ गई और कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
केस नंबर-2
8 जुलाई को अब स्कूल खुलने के बाद उसकी बड़ी बेटी के पीने के पानी की बोतल में किसी ने फिनायल की गोली मिला दी। छात्रा ने पानी पीया तो कड़वा लगने पर इसकी शिकायत स्कूल टीचर से की। अध्यापक ने बोतल की चेकिंग की तो उसमें फिनायल की गोली निकली। छात्रा ने इस बारे अपने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत स्कूूल प्रबंधन से की, लेकिन प्रबंधन द्वारा फिर से सीसीटीवी की जांच का हवाला दिया गया।
केस नंबर-3
पिता ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी के साथ फिर से एक घटना हुई। इस बार उनकी छोटी बेटी की फाइल में धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें उसे स्टेडियम के पास मिलने के लिए बुलाया और ऐसा न करने की सूरत में उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। यह बात छात्रा ने तुरंत अपने परिजनों को बताई। इस बार परिजनों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पुलिस को बुला लिया।
ये लिखा धमकी भरे पत्र में-
हैल्लो! छात्रा का नाम.....आज आपको स्कूूल के बाहर आना है और मुझसे मिलना है। अगर ना आई तो मैं आपके पापा को मार दूंगा। और हां अगर आपको लगता है कि मैं कुछ नहीं कर सकता तो ऐसा नहीं है, क्योंकि जो आपकी बहन की बोतल में गोली डाली थी, वह मैंने ही डाली थी। आज छुट्टी होने के बाद स्टेडियम के पास आना है। अभी मैं इतना ही लिख रहा हूं, बाकी मिलने पर बताऊंगा।
बच्ची ने परिजनों को दी सूचना तो प्रबंधन हुआ नाराज :
बच्ची ने जब अपने परिजनों को धमकी भरा पत्र मिलने के बारे में बताया तो परिजन मौके पर पड़ोसियों समेत पहुंचे। उन्होंने स्कूल में पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर स्कूल प्रशासन की परिजनों के खिलाफ भौहें तन गई। उन्होंने परिजनों से कहा कि अगर ऐसा कुछ मामला था तो उन्हें पहले स्कूल स्टॉफ को बताना चाहिए था, न कि अपने परिजनों को। इस पर परिजनों ने कहा कि उनसे खुद उन्होंने कई बार शिकायत की जिसका आज तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर संजीव शर्मा ने कहा कि छात्रा के साथ जो भी घटना हुई है, उसकी सीसीटीवी की जांच की जा रही है। हमने खुद फोन कर मौके पर पुलिस बुलाई है। हम इस मामले में छात्रा व उसके परिजनों को पूरा सहयोग करेंगे। उधर, मॉडल टॉउन थाने के एसआई महावीर सैनी ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, पुलिस मौके पर भी गई थी। लेकिन अभी तक छात्रा के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। उनकी शिकायत के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed