{"_id":"652eeffa704ae3b7ae044a96","slug":"solar-company-accused-of-cheating-rs-596-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-7857-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सोलर कंपनी पर 5.96 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सोलर कंपनी पर 5.96 लाख रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन
समालखा। राजीव काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति ने करनाल की सोलर कंपनी पर सोलर सैट लगाने के नाम पर 5.96 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में सुमित राठी निवासी राजीव काॅलोनी ने बताया कि वह मशरूम की खेती करते हैं जो केवल सर्दी के मौसम में ही होती है।
बाकी पूरा वर्ष बेरोजगारी में ही निकलता है । जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए उसने फर्म रजिस्टर्ड कराई लोन लेकर काम शुरू किया। फार्म की बिजली की खपत को कम करने लिए सोलर लगवाने का फैसला किया। ऑनलाइन करनाल की बेस्ट हरियाणा एनर्जी कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी के मालिक सुशील शर्मा व उसकी पत्नी निशा शर्मा से मिलकर बात की और सोलर पैनल लगवाने का रेट भी 5.96 रुपये तय हो गया। विभिन्न तारीखों को उसने पैसे उन्हें दिए। इसके बाद उन्होंने प्लेटों के लिए पैसों की मांग की जो उसने दे दिए। इसके बाद भी सोलर पैनल नहीं लगाए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।