फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Soil filled in pit at Bhola Chowk at night, people created ruckus when trolley got stuck in the morning

Panipat News: भोला चौक पर गड्ढे में रात को भरी मिट़्टी, सुबह ट्राली फंसी तो लोगों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Soil filled in pit at Bhola Chowk at night, people created ruckus when trolley got stuck in the morning
पानीपत। देवी मंदिर रोड के भोला चौक पर रविवार सुबह बारिश के बाद सड़क धंसी तो शाम को मिट्टी डाल गड्ढा भर दिया गया। इसके बाद सोमवार की सुबह फिर से ईंटों से भरी एक ट्राली धंस गई, जिस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर संबंधित ठेकेदार ने सुबह 10:30 बजे श्रमिक लगाया। फिर दो सीवरहोल के बीच का लगभग 20 फुट का हिस्सा उखाड़ कर काम शुरू कराया, लेकिन दोपहर में बारिश शुरू होने पर काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

भोला चौक स्थित दुकानदार अशोक, अनमोल, सन्नी, रमेश ने बताया कि भोला चौक से रोजाना 10 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। रविवार सुबह बारिश शुरू होने के बाद सड़क तेजी से धंसने लगी थी। लगभग 20 फुट के एरिया में दो जगह से सड़क धंस गई। मार्ग पर सोमवार को भी ट्रैक्टर-ट्राली धंसने से जाम लग गया। अगर रास्ता डायवर्ट न किया जाता तो हादसा होने की आशंका थी। रास्ता बंद होने के कारण हरिसिंह कॉलोनी, मोती काॅलोनी, दिनानाथ कॉलोनी, वधावा राम कॉलोनी, विजय नगर, न्यू विजय नगर और आस-पास की कई कॉलोनियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को मेन सड़क छोड़कर लगभग 200 मीटर दूरी से वाहन घुमाकर लाने पड़े।
विज्ञापन

दुकानदार अंकुर सिंघल ने बताया कि अमृत योजना के तहत लगभग दो साल पहले भावना चौक से हरिसिंह चौक तक पेयजल और सीवर पाइप लाइन बिछाई गई थी। ठेकेदार ने सड़क को पूरी तरह उखाड़ कर लगभग छह माह बाद दोबारा बनाया था। तब कॉलोनीवासियों ने आपत्ति उठाते हुए ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अब सड़क धंसने के बाद एकबार फिर कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत करने के लिए ठेकेदार राममेहर ने काम शुरू कर दिया है। सोमवार को दिन में बरसात नहीं होती तो शाम तक मरम्मत कार्य पूरा करा लिया जाता, लेकिन बारिश के कारण काम बीच में ही रोकना पड़ा। जल्द से जल्द रास्ता चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अनिल बजाज, पार्षद, वार्ड-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed