फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Soil fell on the slum, father and son died due to being buried under

Panipat News: मस्जिद की मिट्टी कटकर झुग्गी पर गिरी, नीचे दबने से बाप-बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Soil fell on the slum, father and son died due to being buried under
पानीपत/बापौली। गढ़ी बेसिक गांव में तेज बारिश से कटाव के कारण मस्जिद की मिट्टी झुग्गी पर गिर गई। इससे झुग्गी का छप्पर और दीवार गिरने से अंदर सो रहा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके चार बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने सुबह साढ़े पांच बजे तक राहत कार्य चलाकर मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। सुबह छह बजे सनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायल एक बच्ची को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने बाप-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार को भोर में करीब चार बजे हुआ। गढ़ी बेसिक गांव निवासी इमराना ने बताया कि उन्होंने खाली प्लाॅट में अपनी झुग्गी बनाई है। झुग्गी के दो हिस्सों में बांस और तीसरे में ईंटों की कच्ची दीवार बना रखी है। बांस को सपोर्ट के लिए दीवार पर रखा गया है। उनकी झुग्गी के साथ में मस्जिद स्थित है। मंगलवार रात तेज बरसात हो रही थी। झुग्गी के अंदर वह अपने पति मांगा (55), बेटे मोनिश (15), सादिक, बेटी सहरीन, अमरीन और सरवीन के साथ अंदर सो रहे थे। तेज बारिश के कारण मस्जिद की मिट्टी का कटाव हुआ और वह सीधे उनकी झुग्गी पर आकर गिरी। इससे पहले छप्पर और उसके साथ दीवार गिर गई। इससे वह नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने पति मांगा और बेटे मोनिश को मृत घोषित कर दिया। सादिक, अमरीन और सरवीन का सामान्य अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। जबकि सहरीन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेटे बिलाल ने बताया कि वह फरीदाबाद में काम करता है। उसे सुबह करीब पांच बजे हादसे की सूचना मिली। एक झुग्गी में उसके माता-पिता और भाई-बहन सो रहे थे, जबकि दूसरी झुग्गी में उसकी पत्नी फातिमा, दो बच्चे जिनमें तीन वर्षीय हुसैन और आठ माह की बेटी फलक और भाई इसरार की पत्नी और बच्चे थे। वे सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
- महाबीर सिंह, प्रभारी, सनौली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed