फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   So that this time there is no water logging in the city

ताकि इस बार शहर में न हो जलभराव, आयुक्त ने सभी प्वाइंट का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
So that this time there is no water logging in the city
पानीपत। इस मानसून में शहर में जलभराव न हो इसकी कवायद निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने निगम की इंजीनियरिंग और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तक शहर के उन सभी स्थानों को दौरा किया जहां बारिश में सबसे ज्यादा जलभराव होता है। इस दौरान उन्होंने निगम टीम को प्रभावी तरीके से काम करने के आदेश जारी किए। काम न होने की सूरत में आयुक्त ने दो टूक शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी भी दी है। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां जहां जलभराव की समस्या है वहां का पता लगाएं और इसकी रिपोर्ट उन्हें दें ताकि इनका जड़ से समाधान करवाया जा सके। इस काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
ड्रेन नंबर एक पुलिया
निगम आयुक्त ने सबसे पहले पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास ड्रेन नंबर एक के पुलिया का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे मानसून से पहले साफ किया जाए। ताकि भारी बारिश में पानी की निकासी हो सके। ड्रेन से गाद निकालने के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग और सफाई शाखा को ड्रेन के आसपास डाले गए कचरे को तत्काल प्रभाव से हटाने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

इंसार बाजार
मानसून में इंसार बाजार में पानी भरने को लेकर निगम आयुक्त ने यहां का भी दौरा किया। आयुक्त ने अधिकारियों को यहां के सभी नालों की सफाई 7 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि यहां बारिश के पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी कॉलेज
इसके बाद निगम आयुक्त ने जलभराव के दूसरे मुख्य प्वाइंट एसडी कॉलेज रोड का निरीक्षण किया। यहां के सभी नालों की सफाई 7 दिनों के भीतर करने के लिए सफाई शाखा को निर्देश दिए।
सेक्टर 11 में गोसअली चौक
निगम आयुक्त ने टीम समेत सेक्टर 11 की गोसअली चौक का दौरा करते हुए यहां के नालों में गोबर डालने वालों के खिलाफ चालान करने और 7 दिनों के भीतर नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
एसडीवीएम स्कूल के पास ड्रेन नंबर 1 पुलिया
ड्रेन नंबर 1 के साथ लगते एसडीवीएम स्कूल पुलिया पर बारिश में जलभराव की समस्या का मुआयना करने आयुक्त पहुंचे। इसके लिए आयुक्त ने सिंचाई अधिकारियों को नाले से गाद निकालने के सख्त निर्देश जारी किए।
सेक्टर 29 के सामने ड्रेन नंबर 1 पुलिया
- निगम आयुक्त ने टीम समेत सेक्टर-29, पार्ट 1 और पुलिया पर बने ड्रेन नंबर 1 का निरीक्षण किया। आयुक्त को यहां एनएचएआई के सीएंडडी कचरे और तैरती सामग्री के ढेर मिले। उन्होंने सिंचाई और सफाई शाखा के अधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से 3 दिनों के भीतर हटाने और सफाई करने के आदेश दिए।
खादी आश्रम के सामने
आयुक्त ने टीम के साथ ने बाद में खादी आश्रम के सामने नेशनल हाई-वे का दौरा किया। टीम ने बताया कि ये पानी के ठहराव का मुख्य बिंदु है। इससे यातायात की समस्या पैदा करता है। इस पर आयुक्त ने एक्सईएन राजेश कौशिक और प्रदीप कल्याण को एलएंडटी अधिकारियों के साथ मिलकर इस नाले की प्रभावी तरीके से सफाई कराने के आदेश दिए।
पालीवाल हाउस के सामने संजय चौक :-
टीम ने यहां का दौरा करते हुए आयुक्त को बताया कि यहां भी पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस सड़क पर एलएंडटी का नाला है जो गीता कॉलोनी के पास निगम के स्थानीय नालों में बदल दिया जाता है। इस पर निगम आयुक्त ने एक्सईएन राजेश कौशिक और प्रदीप कल्याण को एलएंडटी और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई कराने के आदेश दिए।
फोटो-63
निगम आयुक्त ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को भी लिया जायजा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम की ओर से शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों का बुधवार को निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने जायजा लिया। इसके लिए वे स्वयं निगम की इंजीनियरिंग विंग के सभी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की मौका रिपोर्ट लेने पहुंचे। सबसे पहले आयुक्त ने सेक्टर 29 के सनौली रोड से मिलने वाले बाईपास को दौरा किया। यहां पर टूटी सड़क के बारे में अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि ये सड़क अमरूत योजना के ओर से बिछाए जा रहे बड़ी सीवर लाइन की वजह से उखाड़ी गई है। इसका निर्माण भी अमरूत योजना के बजट से ही होगा। इस पर आयुक्त ने जल्द से जल्द इस सड़क को बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 11-12 में एंजेल माल के पास चल रहे विकास कार्यों का दौरा किया। यहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को रोड ब्लॉक कर निर्माण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद निगम आयुक्त टीम समेत वार्ड नंबर 24 के अर्जुन नगर में में निर्माणाधीन 15 एमएलडी के एसटीपी का निरीक्षण करने पहुुंचे। निगम अधिकारियों ने बताया कि ये शहर की प्रमुख योजना है। प्रदूषण बोर्ड और वन विभाग से एनओसी की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद आयुक्त ने टीम समेत 25 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण किया। यहां धीमी प्रगति पर आयुक्त ने चिंता व्यक्त की। निगम आयुक्त के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान निगम इंजीनियरिंग ब्रांच से एसई रमेश कुमार, एक्सईएन राजेश कौशिक, एमई विनोद गोयल, जेई अजय छोकर भी साथ रहे।

फोटो- 71-फोटो सिंगल
सुबह दौरा कर दिए निर्देश, सफाई शाखा ने 4 घंटे में की सफाई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर के विकास कार्यों समेत सफाई व्यवस्था पर निगम आयुक्त को एक्शन बुुधवार सुबह देखने को मिला। उन्होंने निगम की इंजीनियरिंग और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ शहर का दौरा करते हुए विकास कार्यों समेत सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें काफी जगहों पर कचरा, सीएंडडी वेस्ट और नालों में गाद मिली। जिन पर उन्होंने सफाई शाखा के अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए इन प्वाइंट की शाम तक सफाई करवा उन्हें शाम को ही इसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। टीम को अल्टीमेटम मिलते ही सफाई शाखा की टीम काम पर जुट गई और महज 4 घंटे में संबंधित सभी प्वाइंट की सफाई कर आयुक्त को रिपोर्ट कर प्रस्तुत की। बता दें कि निगम आयुक्त ने बुधवार सुबह 7 बजे ही निगम की इंजीनियरिंग और सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों और सफाई का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने ड्रेन नंबर एक के पास पड़े कूड़े के ढेरों की सफाई शाम तक करवा इसकी एटीआर मांगी, जिस पर अधिकारियों ने 3 घंटे में ही कूड़े के ढेर साफ करवा दिए। वहीं ड्रेन से सील्ट निकालने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश जारी किए। इसके अलावा सेक्टर 25 में ग्रीन पार्क के सामने निगम के डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर यहां के सफाई दो दिन में करवाने के आदेश दिए तो निगम ने तुंरत जेसीबी लगाकर शाम तक यहां पड़े कूड़े की सफाई करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed