{"_id":"621e7dcfa0d3201bfa376a3f","slug":"snugglers-are-active-in-chandnibagh-two-incidents-panipat-news-knl100567774","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनीबाग में सक्रिय हैं झपटमार, दो वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनीबाग में सक्रिय हैं झपटमार, दो वारदातें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत में झपटमार सक्रिय हैं। वे लगातार शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को आरोपियों ने चांदनीबाग थाना क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम दिया। घर से दुकान पर केक लेने जा रहे दो भाइयों से मारपीट कर नकदी और फोन लूट लिया। इसी प्रकार फैक्टरी से घर लौट रहे श्रमिक से फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों ने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव नगर निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 25 की एक फैक्टरी में काम करता है। गत रात फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे जब शमशान रोड पर पहुंचा तो वहां अचानक पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने वहां आते ही उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। इसी प्रकार कृष्णा गार्डन निवासी अभिषेक ने चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी की शाम वह अपने भाई प्रशांत के साथ साइकिल से केक लेने जा रहा था।
जब वह इंडो फार्म पहुंचे तो वहां बाइक सवार तीन युवक आ गए। उन्होंने मारपीट कर अभिषेक से मोबाइल फोन और दो हजार रुपये छीन लिए। प्रशांत का मोबाइल भी वे ले गए। वारदात करने के बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तरार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी