फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   snatching, panipat, men, theft

युवक से दिनदहाड़े मोबाइल लूटा

Sat, 14 Jun 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 14 Jun 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
snatching, panipat, men, theft
पानीपत जिले में लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। वे दिनदहाड़े लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम देने में लग गए हैं। पुलिस लूटपाट के मामलों में मुकदमा दर्ज और आरोपियों को जल्द काबू करने के दावे तक सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन


बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े थाना शहर में एक युवक का मोबाइल लूट लिया और उसके भाई को थाना शहर के महज सौ मीटर सामने चाकू घोंप दिए। घायल बदमाशों से अपने भाई का लूटा मोबाइल वापस लेने गया था।
विज्ञापन


वहीं, मतलौडा के दरियापुर मोड़ पर बीती देर रात को कुछ बदमाश खुद को गोसेवक बताकर ट्रक सवार तीन लोगों के साथ मारपीट कर साढ़े 27 हजार रुपये लूट ले गए। थाना शहर और मतलौडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का लूटा मोबाइल लेने गया तो घोंपे चाकू
बदमाशों ने पानीपत थाना शहर में एक युवक से दिनदहाड़े मोबाइल लूट लिया। उसका भाई बदमाशों को पहचान कर मोबाइल मांगने पहुंचा तो उन्होंने थाना शहर के सामने चाकू घोंप दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात शनिवार सुबह की है।

देवनगर कालोनी में रहने वाला जॉनी सेनेटरी की दुकान चलाता है। वह शनिवार को घर से किसी काम से जा रहा था। आर्य प्राइमरी स्कूल के पास तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और धक्का मुक्की कर मोबाइल लूट ले गए। उसने अपने भाई सुनील को मोबाइल लूटने की बात बताई।

उसके भाई सुनील ने बदमाशों का पीछा करने की बात कही। बदमाश मोबाइल लूटकर बस स्टैंड के साथ एक स्वीट्स हाउस पर आकर बैठ गए। इसी दौरान सुनील वहां पर आ गया। सुनील ने उनसे जॉनी से लूटा मोबाइल वापस मांगा तो तीनों बदमाशों के अन्य साथी भी आ धमके।

करीब आधा दर्जन बदमाशों ने सुनील पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इसमें सुनील की छाती, कमर, पैर और माथे पर चाकू लगे। इसे देखने के लिए भीड़ जुड़ते देखकर बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। राहगीरों ने सुनील को सिविल अस्पताल में पहुंचा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके और अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं।  

ट्रक चालक से 27,500 रुपये लूटे
मतलौडा के दरियापुर मोड़ के पास कार सवार पांच बदमाश ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 27,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक भैंस लेकर जा रहा था। बदमाशों ने खुद को गोसेवा दल के सदस्य बताकर ट्रक को रुकवा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी गांव शिकारपुर (मुज्जफरनगर) अपने दो साथियों ट्रक ड्राइवर जिसान और क्लीनर दिलसाद के साथ पंजाब से ट्रक में भैंस लेकर शुक्रवार रात को उत्तरप्रदेश जा रहा था।

शुक्रवार रात करीब 12 बजे वे जैसे ही ट्रक लेकर दरियापुर मोड़ के पास पहुंचे तो पांच युवकों ने ट्रक के आगे कार लगाकर ट्रक को रुकवाकर खुद को गोरक्षक बताकर उनको कार में बैठा लिया। आरोप है कि वे ट्रक को सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने उनको पैसे और अन्य कीमती सामान निकाल कर देने की धमकी दी।


उनके मना करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और उनकी जेब से 27,500 रुपये लूट ले गए। पुलिस ट्रक सवार लोगों के साथ लूटपाट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकेबंदी की। पुलिस ने आस मोहम्मद के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed