फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Snatched a bag full of money from the roadways operator

परिचालक से छीना पैसों व टिकट से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Snatched a bag full of money from the roadways operator
पानीपत। देवी मंदिर के पास दो झपटमारों ने रोडवेज परिचालक से थैला छीन लिया। थैले में 36620 हजार रुपये व 69070 हजार रुपये की टिकट थी। परिचालक पैदल महादेव कॉलोनी में जा रहा था। उसने इसकी शिकायत तहसील कैंप पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी केवल निवासी आनंद प्रकाश पुत्र साधुराम ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में करनाल डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। रविवार को वो दिल्ली से जालंधर के रूट पर ड्यूटी कर करनाल वापस लौट रहा था। देरी होने के कारण वो कैश जमा नहीं करवा पाया। वो कैश बैग को लेकर अपने घर जा रहा था । वो जब रात 11.30 बजे पानीपत पहुंचा तो वो अपनी बुआ की बेटी अनीता के घर महादेव कॉलोनी में पैदल जा रहा था। देवी मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक पैदल आए और उससे थैला छीन लिया। दोनों युवक वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया लेकिन अधिक रात होने के कारण कोई नहीं आया। बैग में 36620 रुपये कैश, एटीएम कार्ड व 69070 हजार रुपये की टिकट थी। उसकी पुलिस से आरोपियों की तलाश कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed