फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smuggler nabbed by police in Panipat to supply weapons sourced from UP; large quantity of arms seized.

हरियाणा: यूपी से हथियार लेकर पानीपत में सप्लाई करने आया था तस्कर, पुलिस ने दबोचा; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 14 Sep 2026 05:25 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली से हरियाणा में हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हथियारों की खेप लेकर पानीपत पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर शामली जिले के कैराना का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके कब्जे से दो मस्कट, आठ पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Smuggler nabbed by police in Panipat to supply weapons sourced from UP; large quantity of arms seized.
पानीपत में हथियारों की तस्करी करने आया तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली से हरियाणा में हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हथियारों की खेप लेकर पानीपत पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर शामली जिले के कैराना का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके कब्जे से दो मस्कट, आठ पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि तस्कर उत्तर प्रदेश के शामली से हथियार लेकर पानीपत आया था। यहां इन हथियारों को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और हथियारों की खेप बरामद कर ली।
विज्ञापन




बरामद हथियारों और कारतूसों की संख्या को देखते हुए पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्कर पानीपत में किन लोगों को हथियार सप्लाई करने वाला था। साथ ही शामली से हथियारों की खेप कहां से हासिल की गई और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तस्कर से पूछताछ कर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में बरामद हथियारों की जांच और आरोपित से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed