फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   smoking Bitodeh lit up, crop saved

धू-धू कर जले बिटोडे़, फसल को बचाया

Wed, 09 Apr 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला,पानीपत
अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 09 Apr 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
smoking Bitodeh lit up, crop saved
समालखा। गांव पट्टी कल्याणा निवासी किसान जय सिंह के खेत में लगी पराली और तूड़ी के कूप में आग लगने पर कई एकड़ की पुआल, तूड़ी और उपलाें का बिटोड़े जल गए। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं लोगों की सूझबूझ के चलते आस पास में खड़ी गेहूं फसल बच गई।
विज्ञापन

किसान जय सिंह ने बताया कि उसका गांव से देहरा की ओर जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर खेत लगता है। इसमें उसने कुछ जगह खाली छोड़ रखी है। उसमें कई एकड़ की पुआल, करीब छह एकड़ तूड़ी का कूप लगाने के साथ साथ उपले के बिटोड़े लगा रखे थे। दोपहर एक बजे के करीब पता चला की पुआल में आग लग गई है। परिजनों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने साथ लगते तूड़ी के कूप व बिटोड़े को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर फायर कर्मियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे ओर घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  आग लगने के कारण पराली और तूड़ी जलने पर उसको हजारों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

तपती दोपहर में तेज हवा के बीच लगी आग की लपटें बार बार आस पास में खड़ी गेहूं की फसल की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन पता लगने पर पहुंचे ग्रामीणों की सूझबूझ ने एक बड़ी आगजनी की घटना होने से टाल दी। ग्रामीणों ने गेहूं की तरफ पानी और मिट्टी का का छिड़काव जारी रखा और ंफसल पर भी पानी डाला। जिस पर आग गेहूं की फसल की तरफ नहीं बढ़ सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed