फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smog layer broken due to drizzle, AQI reaches 120

Panipat News: बूंदाबांदी से टूटी स्मॉग की परत, एक्यूआई 120 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Smog layer broken due to drizzle, AQI reaches 120
पानीपत। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी पर्यावरण के लिए बेहतर साबित हुई है। बूंदबांदी से स्मॉग टूटी है। धूल के कण दब गए हैं। इससे एक्यूआई काफी गिरा है। मंगलवार को एक्यूआई 120 दर्ज किया गया है। यह पिछले आठ दिन में सबसे कम है। इससे पहले एक्यूआई लगातार रेड व ऑरेंज जोन में था।
विज्ञापन

दिल्ली का एक्यूआई भी 400 से अधिक बना हुआ था। इसको देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रैप का चौथा चरण प्रभावी ढंग से लागू किया था लेकिन प्रशासन के इसके अनुरूप काम नहीं किया। शहर में सरेआम जेनरेटर व निर्माण कार्य चलते रहे।
विज्ञापन


स्मॉग की चादर टूटने से नेत्र रोग संबंधी ओपीडी में भी कमी आई। शनिवार तक जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र संबंधी ओपीडी 200 से अधिक थी। सोमवार व मंगलवार के बाद ओपीडी कम हुई है। अब लगभग 150 की औसत से ओपीडी हो रही है। स्मॉग के कारण आंखों में जलन, लाली व सूजन जैसी समस्याएं बढ़ रही थी। अब अस्थमा संबंधी ओपीडी भी लगातार कम हो रही है। मंगलवार से हवा की रफ्तार बढ़ी है। पिछले हवा की रफ्तार पांच से छह किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच थी। अब यह रफ्तार लगभग दो गुना बढ़ी है। शनिवार से पहले तक पानीपत की हवा में कार्बन की मात्रा 80 माइक्रोग्राम घन मीटर तक पहुंच गई थी। अब यह घटकर 30 पर आ गई है। अब हवा में सल्फर ऑक्साइड की मात्रा 08 व नाइट्रोजनऑक्साइड की मात्रा 31 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी पर्यावरण के लिए बेहतर है। इससे स्मॉग टूटी है। इसलिए एक्यूआई कम हुआ है। बूंदाबांदी से धूल के कण दब गए हैं। धुआं भी ऊपर उठ रहा है। इसलिए एक्यूआई में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह सुधार और अधिक होगा।





वर्जन-



प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि एक्यूआई घट रहा है। ग्रैप-4 का चौथा चरण लागू है। इनके अनुरूप काम किया जा रहा है। उद्योगों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। डीजी सेट के प्रयोग पर प्रतिबंध है। यह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आगामी निर्देशों तक जारी रहेगा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed