फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smiles shone in Kho-Kho, won six medals so far

Panipat News: खो-खो में चमकीं मुस्कान, अब तक झटके छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Smiles shone in Kho-Kho, won six medals so far
- राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। खो-खो में बलाना गांव की 17 वर्षीय मुस्कान प्रदेश में नाम चमका रही हैं। मुस्कान ने अब तक छह पदक हासिल किए हैं। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में मुस्कान ने तीन पदक हासिल किए। इसके बाद राज्य स्तरीय खो-खो में तीन कांस्य और एक रजत पदक हासिल किया। दिसंबर 2024 में दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में मुस्कान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मुस्कान ने जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लिया और आगे की प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया। मुस्कान मेहनत से लगातार आगे बढ़ रही हैं।
मुस्कान के पिता जगबीर की जनवरी 2025 में मौत हो चुकी है। मां इसरो देवी मजदूरी करती हैं। दो बड़ी बहन हैं और एक छोटा भाई है। मुस्कान रोहतक से बीए की पढ़ाई कर रह रही हैं। इसराना स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में मुस्कान कोच गुलशन के मार्गदर्शन में खो-खो के गुर सिख रही हैं। कोच गुलशन कुमार ने बताया कि मुस्कान साधारण परिवार से हैं। वह मेहनत के दम पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

देश का नाम करना है रोशन

मुस्कान ने बताया कि घर में सिर्फ कमाने वाली मां ही हैं। पिता की मृत्यु को बाद कुछ करने का मन नहीं करता था लेकिन अपने घर के हालात और देश का नाम रोशन करने के लिए मैं हर दिन खुद को तैयार करती हूं। आगे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चयन हो गया है। आगे के लिए में तैयारी कर रही हूं। मुझे खो-खो में देश का नाम जरूर रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed