फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Slides of five thousand people suffering from fever were examined

Panipat News: पांच हजार बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड बना की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Slides of five thousand people suffering from fever were examined
पानीपत। डेंगू व मलेरिया का लार्वा नष्ट करने और मरीजों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। एक अप्रैल से अब तक बुखार से पीड़ित पांच हजार लोगों की स्लाइड तैयार की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग गांव गांव व कॉलोनियों में बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित कर रहा है। अब तक इस जांच में एक मलेरिया का मरीज मिला है। निजी अस्पतालों से प्रतिदिन जांच के लिए 40-50 स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में आती है। यह उन मरीजों की स्लाइड होती हैं जिनमें मलेरिया व डेंगू के लक्षण मिलते हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से अब तक 410459 लाख घरों की जांच की गई है। 320 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 27667 कूलर की जांच की गई। 27 कूलर में लार्वा मिला। 215053 टंकी जांची गई। 63 टंकियों में लार्वा मिला। 90593 होदियों की जांच की गई। इनमें 37 में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 369584 कंटेनर जांचे गए 185 में लार्वा मिला। घरों के बाहर 4950 जगहों पर जांच की गई यहां दो जगह लार्वा मिला। 191825 फ्रिज की जांच की गई। इनमें आठ में डेंगू का लार्वा मिला। अब तक 957 कबाड़ी की दुकान में लार्वा जांचा गया, लेकिन यहां लार्वा नहीं मिला। विभाग ने अब तक 300 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। पिछले पांच साल में जिले में डेंगू के 1192 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय:

उपचार व बचाव के तरीके

- मच्छरदानी का प्रयोग करें

- पानी से भरे बर्तनों को ढककर रखें।

-पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें

- बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल ले सकते हैं।


वर्जन :

एक अप्रैल से अब तक पांच हजार लोगों की स्लाइड बनाई गई है। मलेरिया का एक मरीज मिला है। डेंगू का अब तक कोई मरीज नहीं मिला।
डेंगू को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों को भी अपनी रिपोर्ट साझा करने की कही जाती है। उनके जांच के रेट भी तय किए गए हैं। लोगों को जागरूक होकर आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed