{"_id":"61b7ad4ba7c4df73f6063936","slug":"six-year-old-girl-did-not-return-from-idol-installation-program-panipat-news-knl92653652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से नहीं लौटी छह वर्षीय बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से नहीं लौटी छह वर्षीय बच्ची
विज्ञापन
समालखा। रजवाहे के पास तलाश करते हुए पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गांव मनाना के कंडी माता मंदिर में मूर्ति स्थापना व भंडारे के कार्यक्रम में परिवार के साथ गई छह वर्षीय हेमा उर्फ माफी शाम तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में हर जगह खोजबीन की पर नतीजा सिफर रहा। सूचना पर थाना प्रभारी ने भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित पिता ने बेटी के अपहरण का संदेह जताया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामबीर ने बताया कि गांव के कंडी माता मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम था। इसमें वह परिवार के साथ गया था। साथ में छह वर्षीय बेटी हेमा उर्फ माफी भी थी। बाद में वह गुम हो गई। पहले उन्होंने सोचा कि वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही होगी लेकिन जब देर हो गई तो उसकी खोजबीन की गई। रात भर ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार टीम के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद रजवाहे आदि जगहों पर बच्ची को तलाश किया लेकिन हेमा का पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता रामबीर ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छह महीने पहले भी एक लड़की का हुआ था अपहरण
छह महीने पहले भी गांव से एक आठ वर्षीय लड़की खुशी का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ता उसे कार से लेकर जा रहे थे लेकिन नारायणा फाटक के पास पुलिस टीम को देखकर आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।