फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six trains canceled and seven diverted due to interlocking

Panipat News: इंटरलॉकिंग के चलते छह ट्रेनें रद्द, सात को किया डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Six trains canceled and seven diverted due to interlocking
पानीपत। रेलवे ने करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) पैनल के कार्य के चलते यातायात ब्लॉक किया है। यह कार्य 19 मई सोमवार से 21 मई बुधवार तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली-अंबाला रूट की छह ट्रेनें रद्द रहेंगी और सात ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। पांच ट्रेनें देरी से चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने इसके चलते यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि 21 मई को14680 अमृतसर-नई दिल्ली 14681 नई दिल्ली-जालंधर, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू जेसीओ, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली यात्री गाड़ी रद्द रहेगी। 12715 नांदेड़-अमृतसर को 19 मई को आदर्श नगर दिल्ली-घरौंडा के बीच 35 मिनट, 14507 दिल्ली-भटिंडा को 20 मई को पानीपत-घरौंडा के बीच 25 मिनट, 22430 पठानकोट-दिल्ली 20 मई को को मोही-कुरुक्षेत्र के बीच 30 मिनट के लिए रोककर चलाया जाएगा। 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली को 20 मई को चंडीगढ़ से 105 मिनट की देरी से, 15708 अमृतसर-किशनगंज को 20 मई को अमृतसर की देरी से 90 मिनट की देरी से, 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल को 20 मई को अमृतसर से 80 मिनट की देरी से, 22430 पठानकोट-दिल्ली को 21 मई को 165 मिनट की देरी से, 04652 अमृतसर-जयनगर को 21 मई को 1:35 घंटे की देरी से चलाया
विज्ञापन

64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू को 20 मई को पानीपत में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन को 20 मई को पानीपत से शुरू होगी। 64465 व 64454 आंशिक रूप से पानीपत-कुरुक्षेत्र-पानीपत के बीच रद्द रहेगी। 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र को 20 मई को पानीपत में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो जंक्शन से 21 मई को पानीपत से शुरू होगी।14508 फजिल्का-दिल्ली को 21 मई को अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को 12925 मुंबई सेंट्रल- अमृतसर को पानीपत जंक्शन-जींद जंक्शन-नरवाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 12715 नांदेड़-अमृतसर 20 मई को हजरत निजामुद्दीन जंक्शन -सहानपुर जंक्शन अंबाला कैंट के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 12926 अमृतसर-मुबंई सेंट्रल को कुरुक्षेत्र जंक्शन-जींद जंक्शन-पानीपत जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 21 मई को 22488 अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत व 15708 अमृतसर-कटिहार को अंबाला कैंट जंक्शन-सहानपुर जंक्शन के रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा।

बॉक्स
आम्रपाली 3:21 और जम्मू तवी 2:11 घंटे देरी से आई
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। इसी कड़ी में जम्मू तवी 2:11 घंटे की देरी सं रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस 1:19 घंटे की देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस 3:21 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहंची। झेलम एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहंची। हीराकुंड एसएफ एक्सप्रेस 58 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। बीकानेर एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

वर्जन :
करनाल रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कार्य के चलते रेलवे स्टेशन ने यातायात ब्लॉक किया है। इसके कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। यात्री सफर के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।
धीरज कपूर, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed