{"_id":"69c842fabca06d81250772bb","slug":"six-tolas-of-jewellery-extorted-by-threatening-to-make-the-video-viral-panipat-news-c-36-1-amb1001-160586-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठ लिए छह तोले गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठ लिए छह तोले गहने
विज्ञापन
मुलाना। एक गांव के दो युवकों ने नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसाया। इसके बाद ब्लैकमेल करके उसके घर से 6 तोले सोने के आभूषण हड़प लिए।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पिता ने बताया कि 26 मार्च को उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जब उनकी पत्नी ने अलमारी में रखे गहने चेक किए तो 4 चूड़ियां, एक किट्टी सेट, बालियां और अंगूठी सहित 6 तोले सोना गायब था। सख्ती से पूछने पर बेटी ने रोते हुए बताया कि ट्यूशन आते-जाते गांव का एक युवक और बराड़ा के एक युवक ने उसे खाने-पीने का लालच देकर उसका नंबर ले लिया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। करीब 20 दिन पहले आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपये मांगे। पैसे न होने पर आरोपियों ने जान से मारने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
नाबालिग ने बदनामी के डर से अलमारी में रखे अपने और परिवार के सभी सोने के जेवर आरोपियों के हवाले कर दिए। संवाद