फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six sanitation workers suspended for negligence in cleaning

Panipat News: सफाई में लापरवाही मिलने पर छह सफाईकर्मी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six sanitation workers suspended for negligence in cleaning
मॉडल टाउन में सफाई का निरीक्षण करते ईओ अरुण भार्गव। स्रोत : निगम

विज्ञापन
- स्वच्छता कैंपेन के पहले दिन ही हालात जांचने निकले अधिकारियों को मिली खामियां
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में स्वच्छता अभियान सोमवार को शुरू कर दिया। इसमें नगर निगम के एक्सईएन से लेकर डीएमसी और निगम आयुक्त तक को वार्डों में स्वच्छता जांच की जिम्मेदारी दी है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज और डीएमसी अरुण भार्गव की जांच में पहले दिन ही माॅडल टाउन में स्थायी सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। निगम आयुक्त ने छह को निलंबित कर दिया है। दूसरे कर्मचारियों को भी सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में दो दिन पहले निगम आयुक्त की बैठक ली थी। जिसमें हरियाणा शहर स्वच्छता कैंपेन शुरू करने का फैसला लिया था। यह 11 सप्ताह का अभियान है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इसके लिए सभी अधिकारियों को वार्ड दिए हैं। उन्होंने सोमवार को डीएमसी अरुण भार्गव और सफाई निरीक्षक रिंकू के साथ वार्ड-20 के अंतर्गत मॉडल टाउन का निरीक्षण किया। यहां पांच कर्मचारी काम करने के बजाय बैठे थे। जबकि मॉडल टाउन में कई जगह कूड़े के ढेर लगे थे। निगम आयुक्त ने इनकी हाजिरी ली। जिसमें छह कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। निगम आयुक्त के आदेश पर सफाई कर्मचारी राजबीर, बलराज, नफे सिंह, ईश्वर व वेद को निलंबित कर दिया है। उनको नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

वर्जन :
हरियाणा शहर स्वच्छता कैंपेन शुरू किया गया है। इसमें सभी अधिकारियों को वार्ड दिए गए हैं। मॉडल टाउन में सफाई में लापरवाही मिलने पर छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed