Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   six roads sprayed with anti-smog guns

Panipat News: एंटी स्मॉग गन से छह सड़कों पर किया छिड़काव

Fri, 05 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
six roads sprayed with anti-smog guns
एंटी स्मॉग गन से हाली पार्क के नजदीक पानी का छिड़काव करते निगम के कर्मचारी। संवाद
पानीपत। नगर में करीब 95 लाख की लागत से दो एंटी स्मॉग गन शामिल की जाएंगी। एक एंटी स्मॉग गन मिल गई है। जबकि दूसरी अगले 10 से 15 दिन में मिलेगी। नगर नगम ने एंटी स्मॉग गन से पहले दिन हाली पार्क के आसपास की छह सड़कों पर पानी का छिड़काव किया। निगम के इस प्रयास से एक्यूआई कुछ हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम ने दो एंटी स्मॉग गन का टेंडर लगाया था। करीब 95 लाख में दो एंटी स्मॉग गन शामिल की जानी थी। हाउस की बैठक में भी इनका प्रस्ताव पास किया गया था। अब तकनीकी और वित्तीय बिड खुलने के बाद कंपनी ने एक एंटी स्मॉग गन नगर निगम को दे दी। नगर निगम ने पहले दिन ही शहर की सड़कों पर उतार दिया। हाली पार्क के साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाली सड़कों पर पानी का छिड़काव किया।
विज्ञापन

पानी छिड़काव के साथ पौधों की धुलाई
नगर निगम की नई एंटी स्मॉग गन से कई काम लिए जा सकेंगे। इसमें चारों तरफ पानी की पाइप लगाई गई है। गाड़ी के आगे भी टनल लगाए गए हैं। गाड़ी के आगे-आगे भी पानी का छिड़काव होता चलेगा। इसके साथ पीछे एंटी स्मॉग गन से बड़े स्तर पर छिड़काव किया जाएगा। इसके दोनों तरफ भी छिड़काव के लिए टनल लगाए गए हैं। इससे पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई हुआ कम
जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहा था। पिछले महीने यह 250 से 350 के बीच रहा। दिसंबर महीने के पहले तीन दिन एक्यूआई 200 से 250 के बीच रहा। वीरवार को एक्यूआई 148 दर्ज किया गया। लोगों से इससे कुछ राहत की सांस ली है। नगर निगम अधिकारियों ने एंटी स्मॉग गन के लगातार सदुपयोग की बात कही है। हालांकि एंटी स्मॉग गन शामिल करने में देरी कर दी। इसे दो महीने पहले शामिल किया जाना चाहिए था।

एक एंटी स्मॉग गन मिल गई है। पहले दिन शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया है। दूसरी एंटी स्मॉग गन 10 से 15 में शामिल हो जाएगी। दोनों गन को एक से अधिक काम के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।

एंटी स्मॉग गन से हाली पार्क के नजदीक पानी का छिड़काव करते निगम के कर्मचारी। संवाद

एंटी स्मॉग गन से हाली पार्क के नजदीक पानी का छिड़काव करते निगम के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article