फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six-point memorandum of demands submitted to the Vice Chairperson's representative.

Panipat News: वाइस चेयरपर्सन के प्रतिनिधि को साैंपा छह सूत्रीय मांगपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Six-point memorandum of demands submitted to the Vice Chairperson's representative.
समालखा। श्री तारा एनक्लेव काॅलोनी सेवा समिति के लोग रविवार को समालखा नगर परिषद की नव निर्वाचित वाइस चेयरपर्सन मनीषा कुहाड़ के पति विकास कुहाड़ से मिले और छह सूत्रीय मांगपत्र साैंपा।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड 6 के पार्षद नरेश कौशिक, वार्ड 5 के पार्षद कप्तान छोक्कर व पूर्व पार्षद जय पाल कुहाड़ का भी काॅलोनी वासियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। काॅलोनी की आरडब्ल्यूए के महासचिव जगबीर सिंह द्वारा वाइस चेयरपर्सन के प्रतिनिधि विकास कुहाड़ को छह सूत्री मांग पत्र देकर जनसमस्याएं हल कराने की मांग की। वाइस चेयरपर्सन के पति विकास कुहाड़ ने काॅलोनी वासियों का आभार प्रकट करते हुए कालोनी की सभी जन समस्याएं सात दिन में हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वार्ड-6 के पार्षद नरेश कौशिक ने बताया कि शीघ्र ही पावर हाऊस के पीछे से श्री तारा एनक्लेव कालोनी तक के रास्ते को पक्का करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पावर हाऊस के पीछे जोहड़ की भूमि पर पार्क व जिम बनाने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed