फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six players from Panipat selected for rugby football team

Panipat News: रग्बी फुटबॉल टीम के लिए पानीपत के छह खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Six players from Panipat selected for rugby football team
स्वीटी सांगवान
विज्ञापन

पानीपत। इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन की अंडर-15 में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व जिले के छह खिलाड़ी करेंगे। ये सभी खिलाड़ी पानीपत से होंगे। हरियाणा अंडर-15 की टीमों का चयन इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन की ओर से चार फरवरी को हिसार के जाट कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड पर किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के डेवलपमेंट मैनेजर विकास चौरसिया और शिवेंद्र यादव की देखरेख में किया गया।

कोच सोमदत्त शर्मा ने बताया कि हरियाणवी रग्बी एसोसिएशन ने हिसार में चार फरवरी को अंडर-15 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था। जिसमें पानीपत की टीम ने ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के आधार पर पानीपत के छह खिलाड़ियों को चयन हुआ है। इनमें आर्यन मलिक, वंश , देव सैनी, प्रवीण, हिमांशु और वीरेन हैं। ये सभी 11 और 12 फरवरी को हरियाणा टीम के शिविर में भाग लेंगे। वे इसके बाद 15 से 17 फरवरी को एलएचपी ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को सचिव अजय मलिक, अध्यक्ष अमन मलिक की देखरेख में तैयार किया गया है। संवाद
विज्ञापन




कोट्स

जिले का नाम रोशन करना सपना
खिलाड़ी आर्यन मलिक ने बताया कि रग्बी में हिस्सा लेकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करना उसका सपना है। इसके लिए उसने बचपन से बहुत मेहनत की है। चार फरवरी को हिसार में हुई ट्रायल में उसने पूरे ध्यान और लगन से खेला जिसकी बदौलत उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचपन से कर रहा अभ्यास

खिलाड़ी वंश ने बताया कि हरियाणा रग्बी में नाम रोशन करने का सपना लेकर उसने खेलों की शुरूआत की थी। कड़ी मेहनत के कारण उसका चयन रग्बी के लिए हुआ है। वंश ने बचपन से ही खेलना शुरू कर दिया था और शिक्षा के साथ उसने खेल को भी पूरा समय दिया। परिवार का पूरा सहयोग मिलने से आज उसने अंडर-15 में अपनी जगह बना ली है।



खेलों के जरिये पहचान बनाने का सपना

देव सैनी ने बताया कि उसका सपना खेलों के जरिये पहचान बनाने का है। वह खेलों में नाम कमाकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहता है। जिसकी शुरूआत उसने हरियाणा में रग्बी के लिए हुए चयन में हिस्सा लेकर कर दी है।



परिवार से मिला पूरा सहयोग

प्रवीण ने बताया कि परिवार से पूरा सहयोग मिलने के कारण ही वह आज यहां तक पहुंच पाया है। उसके पिता ने उसे लगातार खेलों को प्रति प्रोत्साहित किया। अब वह खेलों में नाम कमाकर अपने पिता, गांव और प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करना चाहता है।



रग्बी स्पर्धा में चयन पर उत्साहित

खिलाड़ी हिमांशु ने बताया कि कोच सोमदत्त के मार्गदर्शन से 15 फरवरी को प्रदेश की तरफ से अंडर-15 रग्बी में हिस्सा लेगा। इसके लिए वह काफी उत्साहित है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर वह प्रदेश का नाम रोशन करना चाहता है। इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलकर देश का गर्व बढ़ाना चाहता है।




फुटबॉल के प्रति बचपन से है रुचि
वीरेन ने बताया कि फुटबॉल खेल में उसकी बचपन से रुचि रही है। इसलिए उसने खेलों में पहचान बनाने के लिए फुटबॉल को चुना। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ग्वालियर में 15 से 17 फरवरी को करवाई जाएगी। जिसमें वह हरियाणा की तरफ से खेलेगा और प्रदेश का मान बढ़ाएगा। उसका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed