फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six people who threw garbage in the open were fined Rs 12,000

Panipat News: खुले में कूड़ा फेंकने वाले छह लोगों पर 12 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Six people who threw garbage in the open were fined Rs 12,000
कूड़ा फेंकने के चालान करते निगम के सफाई उप निरीक्षक रिंकू शर्मा। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने शुक्रवार को गोहाना रोड और जाटल रोड पर खुले में कूड़ा फेंकने वाले छह लोगों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान टीम ने गोहाना रोड पर स्थित राधे-राधे सीट मेकर और जाटल रोड हरिओम वुड्स पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों को चालान उसी समय दे दिए गए। इसके साथ लोगों को खुले में कूड़ा डालने के नुकसान बताकर जागरूक किया।
नगर निगम के सफाई उप निरीक्षक रिंकू शर्मा की देखरेख में टीम ने शुक्रवार सुबह सात बजे जाटल रोड और गोहाना रोड पर सफाई अभियान शुरू किया। टीम ने दोनों सड़कों का निरीक्षण किया और गाड़ियों की बजाय खुले में कूड़ा डालने पर चालान किए। उप निरीक्षक रिंकू शर्मा ने बताया कि गोहाना रोड राधे-राधे सीट मेकर का पांच हजार रुपये का चालान किया। इसके बाद टीम ने जाटल रोड पर हरिओम वुड्स का पांच हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा चार दुकानदारों का 500-500 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

दो वार्डों से निकाला करीब 95 टन कूड़ा
नगर निगम ने शुक्रवार को वार्ड-चार और 19 में विशेष सफाई अभियान चलाया। दोनों वार्डों में 100-100 सफाईकर्मी मैदान में उतारे। यह अभियान सुबह सात से दोपहर बाद दो बजे तक लगातार जारी रखा। इस दौरान दोनों वार्डों से करीब 95 टन कूड़ा निकाला। वार्ड-चार से 50 टन और व वार्ड-19 से 4 5 ट न कूड़ा निकाला। इसको साथ के साथ सेकंडरी प्वाइंट पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सफाई अभियान लगातार जारी है। टीम ने कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की जाती है। सफाई के लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।



कूड़ा फेंकने के चालान करते निगम के सफाई उप निरीक्षक रिंकू शर्मा। स्रोत : निगम

कूड़ा फेंकने के चालान करते निगम के सफाई उप निरीक्षक रिंकू शर्मा। स्रोत : निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed