{"_id":"6689eda241c68905640975b6","slug":"six-market-heads-together-started-samiti-mitra-mandal-panipat-news-c-244-1-pnp1004-120747-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छह बाजार प्रधानों ने मिलकर शुरू किया समिति मित्र मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छह बाजार प्रधानों ने मिलकर शुरू किया समिति मित्र मंडल
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल समिति के बाद अब शहर में समिति मित्र मंडल बन गया है। इसकी शुरुआत शनिवार से छह बाजार प्रधानों ने मिलकर की है। समिति मित्र मंडल का लक्ष्य सभी शहर के बाजार प्रधानों में भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। मंडल में मुख्य रूप से 10 वार्ड बाजार प्रधान हैप्पी बजाज, सनाैली राेड बाजार से सुनील चावला, गंगापुरी रोड से बाजार महिंद्र आहूजा, संजय चौक प्रधान राजेश गुप्ता और सेठी चौक प्रधान सचिन जताना ने इसकी शुरुआत की है। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि इसमें जो बाजार प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल या संयुक्त व्यापार मंडल समिति से जुड़ा रहना चाहता है वह जुड़ा रह सकता है। इसके लिए किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। विशेष तौर पर इसका गठन सनौली रोड साइड लगने वाले बाजार प्रधानों की एकजुटता के लिए किया गया है।
सनाैली राेड बाजार प्रधान सुनील चावला का कहना है कि शहर के दुकानदारों, व्यापारियों की आवाज उठाने, उनके हितों की रक्षा करने के साथ दुकानदारों और प्रधानों को एकजुट करने के लिए इस मंच की शुरुआत की गई है। इसमें शहर का कोई भी बाजार प्रधान शामिल हो सकता है। समिति मित्र मंडल के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। इसमें किसी भी बाजार प्रधान के साथ कोई पक्षपात या मतभेद न हो इसलिए इसका गठन किया गया है।