फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six drowned in yamuna at sannoli

एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत छह यमुना में डूबे, तीन किशोरों की खोज जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six drowned in yamuna at sannoli
यमुना नदी से सटे गांव जलमाना में मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के तीन मासूमों समेत छह लोग नदी में नहाते समय डूब गए। 15 प्राइवेट गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद महिला, युवक और युवती का शव बरामद कर लिया। वहीं तीन मासूमों का अभी तक कुछ पता नहीं चला। गोताखोरों की टीम उन्हें खोजने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव जलमाना से सटी यमुना नदी के किनारे घूमने के लिए मंगलवार की सुबह छह बजे सुशील, उसकी पत्नी सोनिया (32), बेट सागर (15), बेटी पायल (12) और परिवार से ही सरिता (18), साली का बेटा बादल (18) निवासी चंदौली और गर्व (16) निवासी करहंस गए थे। इस दौरान बच्चे नदी में नहाने की जिद करने लगे। इस पर सुशील यमुना के किनारे कुछ दूरी पर बैठ गया। पत्नी बच्चों और रिश्तेदारों को लेकर नदी में नहाने चली गई। इस दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए। सोनिया ने बच्चों को रोका, लेकिन वे आगे बढ़ते गए। आगे यमुना के अंदर गहरा कुंड था, जिसमें सरिता डूबने लगी। बच्चे और रिश्तेदार उसे बचाने लिए गए, जिस पर वे भी डूबने लगे। इस दौरान सुशील बचाने के लिए शोर मचाते हुए बेहोश हो गया। बच्चों की चीखें सुनकर कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे किसान और पशुपालकों ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक सभी गहरे कुंड में समा गए थे। गांव जलमाना, अधमी और मिर्जापुर के किसानों और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। बापौली थाना पुलिस और नायब तहसीलदार नरेश कौशल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे डूबने की जगह से दो किलोमीटर दूर सोनिया, सरिता और बादल निवासी चंदौली के शव मिल गए। तीन बच्चों की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी है। सुशील के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed