{"_id":"7b1a202e0ed06fa2b257e8e561977066","slug":"six-died-in-one-month-due-to-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में बुखार से छह लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में बुखार से छह लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के हथवाला गांव में बुखार के चलते छह लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बीमार समालखा व पानीपत ही नहीं दिल्ली में भी उपचार करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले के सामने आने पर टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार समालखा खंड के गांव हथवाला में पिछले दस दिनों में छह से ज्यादा लोगों बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों में अजीत, उपासना , नीला , रचिता ,बेबी व केला की मौत हो चुकी है। पिछले सप्ताह केला, रचिता, उपासना और नीला की मौत हुई है।
इस समय जयभगवान, दीपक, विनायक, अंकित, नरेश, पुष्पा, महेश, सुशील, बालकिशोर व सुचिता सहित कई लोग बुखार से ग्रस्त है। बुखार से लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में पिछले महीने फॉगिंग भी करवाई थी। इसके बाद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। पिछले दिनों डिप्टी सीएमओ से मुलाकात की थी। जिसके बाद विभाग ने फॉगिंग करवाई थी। इसके बावजूद गांव में लगातार बुखार के मरीज मिल रहे है।
विज्ञापन
वर्जन
गांव हथवाला में बीमारी फैलने की जानकारी लगी है। विभाग की शुक्रवार को गांव में टीम रवाना कर दी जाएगी। गांव में घर-घर जाकर इलाज किया जाएगा।
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ पानीपत।