{"_id":"67408c15e32583d22c0fbcd2","slug":"six-chikungunya-patients-and-291-dengue-patients-in-panipat-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: डेंगू के साथ चिकनगुनिया का भी बढ़ा खतरा, नया केस मिला, डेंगू मरीजों संख्या 291 पहुंची, टूटेगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: डेंगू के साथ चिकनगुनिया का भी बढ़ा खतरा, नया केस मिला, डेंगू मरीजों संख्या 291 पहुंची, टूटेगा रिकॉर्ड
Fri, 22 Nov 2024 07:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:20 PM IST
सार
डॉक्टरों के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू का प्रकोप जारी रह सकता है। वहीं दूसरी ओर शहर वायरल की चपेट में है।
विज्ञापन
ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले में डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चिकनगुनिया का एक मरीज मिला है। जिले में अब चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या छह हो चुकी है। वहीं, शुक्रवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। इसके साथ डेंगू के रोगियों की संख्या 291 पहुंच गई है। 22 नवंबर तक मिलने वाले केस के हिसाब से इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इस साल डेंगू के केस का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
डॉक्टरों के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू का प्रकोप जारी रह सकता है। वहीं दूसरी ओर शहर वायरल की चपेट में है। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिला नागरिक अस्पताल में वायरल के रोगियों की ओपीडी के लिए चार डॉक्टरों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है।
शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 1680 ओपीडी हुई। मौसमी बीमारी के कारण ओपीडी एकाएक बढ़ी है। इनमें से 25-30 प्रतिशत ओपीडी खांसी, बुखार, जुकाम व शरीर में थकान के मरीजों की हो रही है।
विज्ञापन
जिले के लगभग 150 निजी अस्पतालों में वायरल रोगियों की ओपीडी नौ हजार से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही है। नगर निगम की टीमें भी सभी 26 वार्डों में फॉगिंग कर रही है। अब खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डाला जा रहा है, हालांकि जिला पंचायती राज विभाग भी जहां डेंगू का केस मिल रहा है वहां फॉगिंग कर रहा है।
एक जनवरी से अब तक 3:12 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। यहां लगभग 11 हजार जगहों पर लार्वा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नष्ट किया और इन परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। सबसे अधिक लार्वा प्लॉटों में जमा पानी में मिल रहा है।
साल दर साल डेंगू के मरीज
साल मरीज
2020- 274
2021- 287
2022- 296
2023- 351
2024- अब तक 291