फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six arrest in panipat who's loot the car in sonipat

सोनीपत में पिस्तौल के बल पर कार लूट करने वाले गिरोह के छह बदमाशो को पानीपत में दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six arrest in panipat who's loot the car in sonipat
सीआईए वन ने सोनीपत में पिस्तौल के बल पर कार लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पानीपत में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से तीन लोड पिस्तौल बरामद हुई। आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में लूट की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बदमाशों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआइए वन प्रभारी राजपाल ने बताया कि उनकी टीम सतीश कुमार के नेतृत्व में बबैल पुल ड्रेन के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक स्कोर्पियो गाड़ी में पांच से छह युवक सवार हैं, जो बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी बीच उन्हें स्कार्पियो आती दिखाई दी, जिसको रुकवाया तो उसमें छह युवक सवार थे। जिन्होंने अपनी पहचान अमित कुमार उर्फ पहलवान उर्फ बोल्ट पुत्र जगमेर वासी गांव भनेड़ा जिला शामली उत्तर प्रदेश, सरवन उर्फ सीटू पुत्र कप्तान सिंह वासी गांव तिहाड़ कला जिला सोनीपत, संदीप पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव दाबोदा, जिला झज्जर, रवि उर्फ कराटा पुत्र नरेंद्र निवासी गांव सिलाना जिला सोनीपत, सागर पुत्र जगमाल निवासी गांव बिधलान जिला सोनीपत, दीपांशु उर्फ दीपू पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बिधलान जिला सोनीपत के रुप में बताई। सभी युवकों की तलाशी ली तो अमित, संदीप व रवि के पास पिस्तौल बरामद हुई। स्कोर्पियो गाड़ी भी लूट की मिली।
विज्ञापन

इन चार वारदातों का हुआ खुलासा
बदमाश अमित ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि सरवन, सागर, राजु व मोहित के साथ मिलकर उसने 18 सितंबर 2020 को तिहाड़ गांव की धर्मशाला के पास से रात के समय पिस्तौल के बल पर एक सेंट्रो कार लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित, सरवन उर्फ सीटू, सागर, राजू व नवीन उर्फ प्यारा के साथ मिलकर 18 सितंबर 2020 को गांव फरमाना के पास से रात के समय पिस्तौल के बल पर एक टाटा सफारी कार लूटी।
अमित व संदीप ने मिलकर 20 सितंबर 2020 को गांव पुगथला जिला सोनीपत में दिन के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप से पिस्तौल के बल पर पैसों की लूट की थी।

अमित व संदीप ने मिलकर 20 सितंबर 2020 को मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सिलाना अड्डा पर एक मोबाइल की दुकान पिस्तौल के बल पर पैसे व मोबाइल की लूट की थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें गहनता से पूछताछ करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों के पुराने क्रिमनल रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
- इंस्पेक्टर राजपाल, सीआइए वन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed