फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Siwah Nangalkhedi gate will be closed from September 20, underpass will be built

सिवाह नांगलखेड़ी फाटक 20 सितंबर से होगा बंद,बनेगा अंडरपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Siwah Nangalkhedi gate will be closed from September 20, underpass will be built
सिवाह नांगलखेड़ी फाटक रेलवे क्रॉसिंग नंबर 50 अब 20 सितंबर से हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। सिवाह के नांगलखेड़ी फाटक को 20 सितंबर को सुबह 11 बजे बंद कर दिया जाएगा। फाटक की जगह अंडरपास बनेगा। यह अंडरपास 31 मार्च 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

यह अंडरपास साढे़ छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे आने वाले समय में फाटक से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग से हादसे भी कम हो जाएंगे। इस फाटक के माध्यम से रोजाना पांच हजार से ज्यादा लोग अलग अलग गांव में जाते है। अंडपास बनने के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फाटक बंद होने के बाद दूसरे रूट पर जाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इस संबंध में नॉर्दन रेलवे ने नोटिस जारी करते हुए यात्रियों को सूचित किया है। रेलवे इंजीनियर आरडी कल्याण ने बताया कि फाटक से आवागमन करने वाले यात्री फाटक बंद होने के बाद यहां से आवागमन न करें।
विज्ञापन

वर्जन:
नांगलखेड़ी फाटक का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
- संदीप सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed