फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SIT formed to investigate scuffle between ASI and Havaldar

Panipat News: एएसआई और हवलदार में हाथापाई की जांच के लिए गठित एसआईटी

Wed, 08 Mar 2023 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 08 Mar 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
SIT formed to investigate scuffle between ASI and Havaldar

विज्ञापन
पानीपत। पुलिस के बर्खास्त हवलदार आशीष कुमार और एएसआई मुकेश त्यागी के बीच हुई हाथापाई के मामले में जांच के लिए गृहमंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी में डीएसपी और इंस्पेक्टर घरौंडा, इंस्पेक्टर मधुबन को शामिल किया गया है। एसआईटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट गृहमंत्री को सौंपेगी। विदित हो कि मामले में एसपी ने हवलदार को बर्खास्त कर दिया है।

विदित हो कि सेक्टर-छह कट पर दो फरवरी को ड्यूटी दे रहे एएसआई मनोज त्यागी पर हवलदार आशीष ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इसे लेकर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और फिर एसपी ने आशीष को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद आशीष कुमार निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में पेश हुआ था। अनिल विज ने मामले में करनाल आईजी को एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए थे। नौ फरवरी को पुलिस ने आशीष को पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर से ही गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था। चार दिन जेल में रहने के बाद वह बाहर आया तो एसपी ने उसे पुलिस सेवा से ही बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed