{"_id":"62f418d48adc94418b0143d4","slug":"sisters-started-free-bus-service-traveling-by-keeping-life-on-the-palm-panipat-news-knl117557478","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बहनों के फ्री बस सेवा शुरू, जान हथेली पर रख कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बहनों के फ्री बस सेवा शुरू, जान हथेली पर रख कर रहे सफर
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत बस डिपो ने बुधवार को सुबह 10 बजे से सभी रूट पर महिलाओं और 15 वर्ष के बच्चों के लिए बस सेवा मुफ्त कर दी। इसके बाद दिनभर सैकड़ों बहनें मुफ्त सफर के लिए जान जोखिम में डालकर रोडवेज में सफर करती दिखीं। करनाल और सोनीपत रूट से ही बसें पूरी तरह भरी हुई आ रही थीं। इसके बाद उन बसों में पानीपत की महिलाओं को गेट पर चढ़ने की भी जगह नहीं मिल पा रही है तो वह गेट पर ही लटक जा रही हैं। दिनभर बस डिपो पर ऐसी स्थिति बनी रही। हालांकि पानीपत बस डिपो ने अन्य डिपो से दो घंटे पहले बस सेवा फ्री कर दी थी, लेकिन पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
हरियाणा रोडवेज की बसें शुक्रवार रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त रहेंगी। पानीपत बस डिपो ने किसी भी रूट के लिए विशेष बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। वहीं बस डिपो के टीएम पंकज पुनिया ने बताया कि अन्य रूट के बजाय ग्रामीण रूट के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया गया है ताकि बहनों में रह रही बहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
निजी बसें भी बस डिपों में जाकर सवारियां बैठाती दिखीं। इससे जाम लगने लगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो द्वारा कोई चेकिंग नहीं की जा रही थी। प्राइवेट बस चालक डिपो में बस लगाकर आराम से सवारी बैठाकर किराया भी वसूल रहे थे। जबकि सहकारी समिति की बसों का किराया भी फ्री है। इन बसों के कारण बस डिपो से लेकर बरसत रोड तक जाम लगा रहा।