फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sir, water has to be brought from a distance of one kilometer.

Panipat News: साहब एक किमी से दूर से लाना पड़ता है पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Sir, water has to be brought from a distance of one kilometer.
पानीपत। जिला सचिवालय में मंगलवार को 312 शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने 46 का मौके पर समाधान कराया। इस मौके पर किसी ने एक किमी दूर से पानी ले आने की समस्या बताई तो किसी ने मकान उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। इस दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि अगर समाधान शिविरों में किसी कारण से किसी भी समस्या के समाधान में देरी होती है तो वे दोबारा उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

समाधान शिविर में दिव्यांग जसमीन ने प्रशासन के सामने आधार कार्ड बनाने की अपील की। जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संंबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दिव्यांग जयसिंह निवासी गवालड़ा ने अपनी दुर्दशा का बताते हुए मकान बनवाने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजिता कौशिक ने बांध गांव में पानी की समस्या को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए महिलाएं मजबूर हैं। उन्होंने गांव की गलियों को दुरुस्त करने और महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर बनवाने की मांग भी रखी। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल जगह का मुआयना कर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में रीना देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने की अपील की। इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में कृषि विभाग से जुड़ी समस्या भी ईशम वासी डाडौला ने रखी। उन्होंने पाइप लाइन दबाने के लिए आदेश निरस्त करने, उजाड़ी गई धान की क्षतिपूर्ति करने का आग्रह उपायुक्त से किया। धर्मा वासी बापौली ने ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने की स्थिति में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की प्रशासन से अपील की। उपायुक्त ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सतीश शर्मा वासी नांगल खेड़ी ने एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनके मकान में रहकर दूसरे बिजली कनेक्शन के लिए जो आवेदन किया है उसे निरस्त करने की अपील की। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच पड़़ताल गहनता से करने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि समाधान शिविरों में पहुंचने वाली समस्याओं का निश्चित अवधि में समाधान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को जो समस्याएं उपलब्ध हो रही है उन पर कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने कहा समाधान शिविर में पहुंचने वाले अधिकारियों की रोजाना हाजिरी ली जा रही है। जो अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार से सख्त हिदायत है कि शिविर में सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं को रूचि पूर्वक सुनकर उनका निदान करेंगे।


बॉक्स
शिकयतें सुनने के लिए दो और टेबल लगाएंगे
उपायुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर दो टेबल और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है ताकि समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रेडक्राॅस के सहयोग से दिव्यांग जनों के लिए दो व्हील चेयर रखी जाएगी ताकि उन्हें समाधान शिविर में द्वितीय तल पर पहुंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित समय के बाद भी अगर कोई शिकायतकर्ता पहुंचता है तो उसकी समस्या का भी समाधान करेंगे। वहीं, उपायुक्त ने आम जन से भी अपील की है कि वे 9 बजे से 11 बजे तक जो समय समाधान शिविर के लिए निर्धारित है उसी समय समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे और समय की कीमत को पहचानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed