{"_id":"69b47bc6a26e8f32a10dd254","slug":"singer-badshahs-arrest-ordered-in-the-tattiri-song-controversy-womens-commission-says-his-passport-should-be-confiscated-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153700-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टटीरी गाने के विवाद में गायक बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग ने कहा-जब्त किया जाए पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टटीरी गाने के विवाद में गायक बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग ने कहा-जब्त किया जाए पासपोर्ट
विज्ञापन
पानीपत। टटीरी गाने के विवाद में फंसे गायक आदित्य सिसोदिया उर्फ बादशाह शुक्रवार को पानीपत में राज्य महिला आयोग की सुनवाई में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने कहा वह एक कार्यक्रम के लिए व्यस्त हैं और कुछ समय दिया जाए। जिस पर आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने सख्त नाराजगी जाहिर की। साथ ही पानीपत, जींद और पंचकूला पुलिस को बादशाह को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उनका पासपोर्ट जब्त करने को भी कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर पूरे देश में बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।
टटीरी गाने में अमर्यादित बोल पर रैपर आदित्य सिसोदिया उर्फ बादशाह विवादों में फंस हुए हैं। पानीपत निवासी नारी तू नारायणी संगठन की अध्यक्ष सविता आर्य ने उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी थी, जिसके बाद आयोग ने पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ शिकायत दी थी। साथ ही 13 मार्च को पानीपत जिला सचिवालय में होने वाली जनसुनवाई में पेश होकर अपना पक्ष रखने लिए समन जारी किया गया था। शुक्रवार को बादशाह को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना था, लेकिन, वह नहीं आए। उनकी ओर से उनके अधिवक्ता अक्षय दहिया ने करीब 11 बजे आयोग के सामने पेश होकर कुछ समय दिए जाने की मांग की।
अधिवक्ता ने कहा कि बादशाह ने इसके लिए माफी मांग ली है। आयोग ने तीन बजे तक का समय दिया। लेकिन तीन बजे तक चली सुनवाई के दौरान बादशाह नहीं आए। इसके बाद आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि यह बेटियों का अपमान है। पहले तो बेटियों के लिए गाने में अमर्यादित बोल प्रयोग किए गए और अब आयोग सामने पेश न होना बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि बादशाह अपने घर का होगा। आयोग बेटियों के सम्मान के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने पानीपत, जींद और पंचकूला पुलिस को तुरंत ही बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश दिए, साथ ही उनका पासपोर्ट जब्त करने को भी कहा है। उधर, बादशाह के अधिवक्ता अक्षय दहिया ने कहा कि उन्हें कोई समन नहीं मिला है, फिर भी वह समय मांगने के लिए आए थे, लेकिन आयोग ने उनकी बात नहीं सुनी। बादशाह माफी मांग चुके हैं और गाने को भी हटा दिया गया है, इसके बावजूद भी आयोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। यह एक तरह की राजनीति के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूरे देश में बादशाह के सभी गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की बेटियों का अपमान नहीं है। यह सभी बेटियों का अपमान है। बादशाह के सभी गानों पर प्रतिबंध लगाया जाए और देश के प्रत्येक राज्य में उसके कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई जाए।