{"_id":"691f9170ceb32d445900be24","slug":"sikh-organizations-of-the-city-honored-the-deputy-commissioner-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147454-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहर की सिख संस्थाओं ने उपायुक्त को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहर की सिख संस्थाओं ने उपायुक्त को किया सम्मानित
Fri, 21 Nov 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 21 Nov 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर की सिख संस्थाओं ने हिंद की चादर नाटक के सफल मंचन पर प्रशासन का आभार जताया है। शहर की संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने वीरवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया काे सम्मानित किया। कुलवंत सिंह की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सराफा भेंट किया। उनको 28 व 29 नवंबर को मॉडल टाउन में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
कुलवंत सिंह ने बताया कि हिंद की चादर नाटक का पानीपत में बुधवार को मंचन किया गया है। वहीं नगर कीर्तन इसराना से पानीपत जीटी रोड तक निकाला गया। इसमें प्रशासन का विशेष योगदान रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सिख समाज की सेवा, अनुशासन और एकजुटता प्रेरणा स्रोत हैं। संवाद