फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shrimad Bhagwat Katha is the medicine for every disease: Devkinandan Thakur

हर रोग की दवा श्रीमद्भागवत कथा : देवकीनंदन ठाकुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha is the medicine for every disease: Devkinandan Thakur
पानीपत। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में जय बालाजी प्रचार सेवा समिति की ओर से 17 वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को कथा ज्ञान यज्ञ से हुआ। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कथा के माध्यम से श्रीमद्भागवत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जितनी तल्लीनता से हम पैसों के पीछे भागते हैं। यदि उतनी ही तल्लीनता से हम श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करें तो यह हमारे प्रत्येक रोग की दवा बन सकती है। पानीपत के लोग कितने सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें वैशाख के महीने में श्रीमद्भागवत कथा सुनने को मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन लगाकर श्रीमद्भागवत कथा सुनेंगे तो ठाकुर जी भी हमारे पीछे-पीछे आएंगे। बस मन लगाकर कथा का पाठ करें। कथा का वाचन करते हुए महाराज ने जैसे ही, हे प्रभु मुझे बता दो आपके चरणों में कैसे आऊं, माया के बंधनों से मुक्ति कैसे पाऊं, हे प्रभु मुझे बता दो... भजन सुनाया। इस दौरान श्रद्धालु आनंदित होकर नृत्य कर लगे। महोत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी का प्रसाद चखा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

महोत्सव में व्यासपीठ पर स्वामी मुक्तानंद महाराज भिक्षु ज्योतिसर भी विराजमान रहे। कथा का शुभारंभ अध्यक्ष शिक्षाविद एसपी बंसल ने ध्वजारोहण कर किया। महोत्सव में मुख्यातिथि समाजसेवी सुशील सिंगला, उर्मिल जिंदल रहे और महोत्सव में भंडारे का आयोजन जॉवी ग्रुप से विभोर जैन ने किया।इस अवसर पर प्रधान संजय मंगल, चेयरमैन जोनी सिंगला, महासचिव सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कंसल, महाप्रबंधक गोपाल तायल, वाइस चेयरमैन जितेंद्र सिंगला, मोहित गोयल, सुभाष मित्तल, विशाल जिंदल, सरिता गोयल, पारूल बंसल, नैन्सी गोयल और निधि सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
महोत्सव में आज कई समाजसेवी लेंगे आशीर्वाद
मंगलवार को महोत्सव के दूसरे दिन देवकीनंदन ठाकुर महाराज का आशीर्वाद लेने भाजपा नेता गौरव गोयल, विरमी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड से ईश्वर बंसल पहुंचेंगे। महोत्सव में भंडारे की सेवा समाजसेवी सतीश गोयल द्वारा की जाएगी। मंगलवार को महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष नरेश सिंगला की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed