{"_id":"6a42e063221fff9bd20e74c9","slug":"shri-tara-enclave-rwa-formed-subhash-raman-becomes-president-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159764-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्री तारा एनक्लेव आरडब्ल्यूए का गठन, सुभाष रमन बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्री तारा एनक्लेव आरडब्ल्यूए का गठन, सुभाष रमन बने प्रधान
विज्ञापन
तारा एन्क्लेव की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। श्री तारा एनक्लेव कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की आम सभा में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सुभाष रमन को प्रधान चुना गया, जबकि आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर, प्रमुख समाजसेवी जगपाल सिंह जौरासी और दयानंद छिक्कारा को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य नरेश बैनीवाल को उपप्रधान, मनीष अंबावत को कोषाध्यक्ष, आकाश गर्ग को संगठन की जिम्मेदारी तथा हरिंदर त्यागी को प्रेस सचिव बनाया गया।
इसके अलावा अश्वनी त्यागी, मनोज धीमान, नितिन अरोड़ा, जिला पार्षद सुंदर छोकर, रश्मि रंजन, संदीप बटार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मनोज त्यागी, संदीप शर्मा, अमित सहरावत और जॉनी शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
बैठक में कॉलोनी के विकास, सुरक्षा और रखरखाव को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सदस्यों ने कहा कि श्री तारा एनक्लेव शहर की सबसे बड़ी वैध कॉलोनी होने के बावजूद नगर परिषद की उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कॉलोनी में कम से कम छह सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग भी उठाई। इस अवसर पर संदीप चौहान, लोकेश गोयल, दीपक शर्मा, राधेश्याम, ऋषिराज, भवानी सिंह, सचिन जांगड़ा, राजकुमार रोहिल्ला, रामचंद्र, सतीश छाबड़ा, सूरज देसवाल, बलबीर राठी, सागर पंवार, मांगीलाल स्वामी और मामन चंद सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
-- -- --
कॉलोनी की सुरक्षा और विकास के लिए लिए गए प्रमुख फैसले
कॉलोनी के सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे।
मुख्य गेट के सामने जीटी रोड पर अंडरपास निर्माण के लिए संबंधित विभागों से मांग की जाएगी।
कॉलोनी के रखरखाव, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक मकान एवं दुकान मालिक से 300 रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंस शुल्क लिया जाएगा।