फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shri Sanatan Dharma Sangathan released the list of festivals

Panipat News: श्री सनातन धर्म संगठन ने पर्व की सूची की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Shri Sanatan Dharma Sangathan released the list of festivals
पानीपत। नव विक्रमी संवत्सर 2081 (2024-25 ईस्वी) नौ अप्रैल को शुरू होगा। इसका पहला त्योहार वैशाखी पर्व 13 अप्रैल को होगा। इसके बाद 16 अप्रैल को दुर्गाष्टमी (चैत्र ) होगी। 19 अगस्त को रक्षाबंधन, 12 अक्टूबर को दशहरा और एक नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। महा शिवरात्रि अगले वर्ष 26 फरवरी 2025 और संवत्सर का अंतिम त्योहार होली 14 मार्च 2025 को होगी।
विज्ञापन

श्री सनानत धर्म संगठन ने संवतसर 2081 (2024-25 ईस्वी) के पर्व व त्योहारों की सूचीबद्ध कर दिया है और वरिष्ठ ब्राह्मणों की बैठक में इस पर मुहर लगा दी है। महंत वेद प्रकाश गोस्वामी गद्दी गाहडू लाल व अरुण दास महाराज (जगन्नाथ धाम हरिद्वार) की अध्यक्षता में बैठक संगठन के वरिष्ठ प्रधान मदन लाल डुडेजा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें सर्व सम्मति से पर्व व त्योहारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें श्रीनाथ ब्रह्मर्षि महाराज, राधे-राधे पाराशर महाराज, डाॅ. महेंद्र शर्मा, युधिष्ठिर लाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पं. विजय वशिष्ठ, सोनू शर्मा सहित काफी संख्या में शहर के प्रमुख ब्राह्मण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ढींगड़ा ने पर्व व त्योहारों को एकरूपता से मनाने की अपील की और सभी ब्राह्मणों का श्री सनातन धर्म संगठन का सहयोग देने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहारों की सूची बनाते समय सावधानी बरती गई हैं। इस मौके पर कृष्ण गोपाल सेठी, युद्धवीर रेवड़ी, ओमप्रकाश ढींगड़ा, कृष्ण मुरारी, चंद्रभान वर्मा, अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, तीर्थदास सेठी, अशोक नारंग, डाॅ. रमेश चुघ, अनमोल डुडेजा, अमित डुडेजा, विकास गोयल, अनिल मदान, रमेश माटा, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव विक्रमी संवत्सर के प्रमुख त्योहार और पर्व
नव विक्रमी संवत्सर 2081 09 अप्रैल

वैशाखी पर्व 13 अप्रैल

श्री दुर्गाष्टमी (चैत्र ) 16 अप्रैल

श्री रामनवमी 17 अप्रैल

भगवान परशुराम जयंती 10 मई

निर्जला एकादशी व्रत 18 जून

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 07 जुलाई

शिवरात्रि (श्रावण) 02 अगस्त

गोस्वामी तुलसीदास जयंती 11 अगस्त

रक्षाबंधन 19 अगस्त

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त

श्री दुर्गाष्टमी (आश्विन) 11 अक्टूबर
दशहरा 12 अक्टूबर

श्री हनुमान जयंती 30 अक्टूबर
दीपावली 01 नवंबर

गुरु नानक देव जयंती 15 नवंबर

श्री गीता जयंती 11 दिसंबर

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 06 जनवरी 2025

लोहड़ी 13 जनवरी 2025

मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025

महा शिवरात्रि 26 फरवरी 2025

होली 14 मार्च 2025
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed