फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shri Hanuman Kripa Maha Yagya will be held for 72 hours during Amrit Mahotsav

Panipat News: अमृत महोत्सव में 72 घंटे होगा श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Shri Hanuman Kripa Maha Yagya will be held for 72 hours during Amrit Mahotsav
पानीपत। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल की ओर से सेक्टर 13-17 के हुडा मैदान में आगामी 17 से 19 मई तक श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 72 घंटे 108 कुण्डीय अखंड श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ का भी आयोजन होगा। इसमें नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर हवन कर रसोई का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में मंच के अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि 17 से 19 मई तक आयोजित कार्यक्रम में कथा व्यास बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का आगमन होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 72 घंटे 108 कुण्डीय अखंड श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ भी होगा। इसमें जिले के छह हजार परिवार भाग लेंगे। कार्यक्रम का निमंत्रण हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को दिया गया है। विभिन्न मंत्री, विधायक व संस्थाओं से भी सदस्य कथा में उपस्थित रहेंगे। 18 मई को बालाजी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इसमें पर्ची निकालकर श्रद्धालुओं को मंच पर जाने का मौका मिलेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में लंगर रूपी रसोई श्रद्धालुओं के लिए चलती रहेगी। कथा स्थल में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष व बागेश्वर धाम सेवा मंडल अध्यक्ष सतीश गौतम, हरिओम शास्त्री, सर्व संगठन सेवा संस्थान से सुरेश काबरा, दीपक शर्मा, जतिन रहेजा, अविनाश कुमार, राजू श्रीवास्तव, राम दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा, प्रमोद शर्मा, पाइट कॉलेज के चेयरमैन हरिओम तायल, नरेश सिंगला, सुरेश तायल, गोशाला सेवा समिति एवं जन सेवा संस्थान प्रधान सतीश गोयल, गोशाला प्रधान रामनिवास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed