फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shreyans Muni Maharaj will perform Chaturmas in his native village Rajakhedi after 31 years

Panipat News: श्रेयांस मुनि महाराज 31 साल बाद अपने पैतृक गांव राजाखेड़ी में करेंगे चातुर्मास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Shreyans Muni Maharaj will perform Chaturmas in his native village Rajakhedi after 31 years
पानीपत। गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य श्रेयांस मुनि महाराज बनने के 31 साल बाद पहली बार अपने पैतृक राजाखेड़ी गांव में चातुर्मास का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम दस जुलाई से शुरू किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर गांव में ग्रामीणों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जैन महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि साल 1989 में राजाखेड़ी गांव में राम प्रसाद महाराज का चतुर्मास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान श्रेयांस मुनि महाराज प्रवचन सुनने के लिए स्थानक में आते थे। भगवन राम प्रसाद महाराज से प्रभावित होकर उन्होंने जैन मुनि बनने का संकल्प लिया। कुछ दिनों के बाद जब चातुर्मास संपन्न हुआ तो वह संतों के साथ मुनि बनने के लिए चले गए। उन्होंने दसवीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की थी। उन्होंने जैन धर्म के शास्त्रों का अध्ययन करना प्रारंभ किया। सभी अध्ययन पूर्ण होने पर
विज्ञापन

पांच साल बाद 1994 में रायकोट में उनकी जैन भागवती दीक्षा हुई थी। साथ ही उन्होंने भगवन राम प्रसाद के साथ काफी समय व्यतीत किया है। उन्होंने उनसे शिष्टाचार और नियमों की पालना करना सीधा और जीवन में धारण करना प्रारंभ किया। उन्होंने काफी समय तक राम प्रसाद महाराज की सेवा की। इसके साथ ही वह वैराग्य जीवन में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed