फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shot fired from cousin to file a case of attempt to murder, death due to cross chest

हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने को चचेरे भाई से चलवाई गोली, सीने के आरपार निकलने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shot fired from cousin to file a case of attempt to murder, death due to cross chest
पानीपत। आरोपी गालिब। - फोटो : Panipat
रंजिश के चलते खेत मजदूर ने अपने छोटे भाई के साथ किसी युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने की योजना बनाई। चौटाला रोड पर गांव डाडौला के पास सोमवार की रात अपने चचेरे भाई के हाथ में कट्टा थमा दिया और खुद पर गोली चलवाई। निशाना चूक गया और गोली कंधे पर लगने की बजाय खेत मजदूर बड़े भाई के सीने से आरपार हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का छोटा भाई फरार चल रहा है और पुलिस के हत्थे चढ़े छोटे भाई ने पुलिस के सामने सब कबूल लिया। दोनों भाई किसे फंसाना चाहते थे, इसका अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

शामली स्थित कैराना के गांव मना माजरा निवासी नाजिम (41) खेती बाड़ी करता था। पत्नी से बाइक में पेट्रोल भरवाने की बात कहकर वह रविवार की दोपहर तीन बजे निकला था और तब से लापता था। चचेरे भाई गालिब ने पुलिस को पहले बताया था कि वह सोमवार दोपहर को पथरी की दवाई लेने के लिए नाजिम के साथ बाइक पर पानीपत आया था। दवा लेते समय उन्हें देर हो गई, फिर भी वह देर रात पानीपत से घर के लिए निकल पड़े थे। जब वह गांव डाडौला के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनसे 2 हजार रुपये लूट लिए। नाजिम ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। नाजिम के परिजनों ने गालिब पर ही हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद गालिब से सीआईए-2 ने गहनता से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल ली। उसने बताया कि नाजिम किसी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा कराना चाहता था, जिसके चलते उसने अपने ऊपर हमले की योजना बनाई थी। जिसमें उसका छोटा भाई तालिब और उसका दोस्त भूरा शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी चचेरे भाई गालिब ने बताया कि नाजिम और उसका छोटा भाई तालिब की किसी युवक के साथ के पैसों के लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी। पैसे वापस न करने पड़े, इसलिए हत्या के प्रयास के नाटक की योजना रची थी। उन्होंने एक माह पहले योजना तैयार की और उसमें उसे भी शामिल किया। योजना थी कि वह हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। तालिब और उसका दोस्त भूरा एक कट्टा लेकर आए। नाजिम ने कहा कि मुझ पर इस प्रकार गोली चलाना, जो शरीर को छूकर निकल जाए। उन्होंने योजना के तहत चौटाला रोड को चुना। सुनसान जगह पर पहुंचकर उन्होंने बाइक रोकी। मौके पर कार से तालिब और भूरा भी पहुंच गए और कट्टा दिया। नाजिम को सामने खड़ा कर पीछे से कंधे के नीचे गोली मारी, जो छूकर निकलने के बजाए नाजिम के सीने से आरपार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सने कपड़े देख पुलिस को हुआ शक
गालिब ने वारदात के बाद डायल 112 पर कॉल कर हत्या की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गालिब के कपड़े खून से सने हुए थे। पुलिस को गालिब पर शक हुआ और पूछताछ के लिए उसे सीआईए दफ्तर ले जाया गया, जहां उसने पूरी वारदात कबूल ली।
गालिब से वारदात का खुलासा होने की सूचना मिलते ही अस्पताल से भागा छोटा भाई
सामान्य अस्पताल में शव ग्रह के बाहर बैठे मृतक नाजिम के छोटे भाई तालिब और शकील को जब यह पता चला कि सब खुलासा हो गया है, तो तालिब सामान्य अस्पताल से फरार हो गया। इसकी धरपकड़ में सीआईए-2 की टीम लगी हुई है। उसके दोस्त भूरा की तलाश भी की जा रही है।
नाजिम की मौत से 10 घंटे पहले उसकी छोटी बेटी की मौत हुई थी
मृतक नाजिम के बड़े भाई शकील ने बताया कि वह कुल नौ बहन भाई हैं, जिनमें पांच भाई और तीन बहन हैं। नाजिम खेती बाड़ी करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। एक माह की सबसे छोटी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने से सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।
बेटी को दवा दिलवाने से पहले पेट्रोल डवलाने गया था नाजिम
चचेरे भाई जिंदा ने बताया कि नाजिम की बेटी की तबीयत ज्यादा खराब थी। नाजिम बेटी को दवा दिलवाने से पहले बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर घर से निकला था। पत्नी को कहा था कि वह पेट्रोल डलवाकर वापस आ जाएगा। उसके बाद वह बेटी को दवा दिलवाने के लिए ले जाएगा, लेकिन वह नहीं लौटा।
मृतक युवक के बड़े भाई शकील की शिकायत पर नाजिम के खिलाफ हत्या की धारा के तहत के दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

-प्रदीप कुमार, सेक्टर 29 थाना, डीएसपी

पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में पहुंचे मृतक नाजिम के परिजनों से पुछताछ करती हुए सैक्टर-29 थाना प?

पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में पहुंचे मृतक नाजिम के परिजनों से पुछताछ करती हुए सैक्टर-29 थाना प?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed