{"_id":"65d7b5d158945af28d04bf1a","slug":"shopkeepers-thrash-employee-removing-encroachment-goods-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114107-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अतिक्रमण का सामान हटा रहे कर्मचारी को दुकानदारों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अतिक्रमण का सामान हटा रहे कर्मचारी को दुकानदारों ने धुना
विज्ञापन
पानीपत। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निगम की वीरवार को लगतार चौथे दिन भी कार्रवाई जारी रही। सबसे पहले निगम टीम सनौली रोड पर पहुंची। यहां कुछ ही दूर तक अतिक्रमण हटाए जा रहे थे कि एक दुकानदार ने निगम टीम को विरोध शुरू कर दिया। निगम कर्मी के साथ हुई झड़प के बाद अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। रोड पर रखे फ्लैक्स बोर्ड इत्यादि सामान उठाने को लेकर दुकानदारों ने निगम कर्मी को धुन दिया। इसके बाद राहगीरों और निगम टीम में शामिल अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव करते हुए उन्हें छुड़वा दिया। इसकी सूचना निगम के उच्च अधिकारियों को दी गई। अब निगम सरकारी काम में बाधा डालने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
दुकानदारों के साथ हुए झगड़े के बाद निगम की टीम ने यहां से अतिक्रमण हटाने का काम बंद किया और जेसीबी लिए पूरा दलबल जाटल रोड पर पहुंचा। यहां से भी निगम टीम ने करीब 15 दुकानदारों का बाहर रखा सामान जब्त किया। यहां के शराब के अहाते पर शराब की ब्रांडिंग के लिए लगाए गए थर्ड पार्टी के विज्ञापनों वाले छज्जे को निगम टीम ने जेसीबी चला गिरा दिया। रोड के एक साइड का अतिक्रमण हटवाने के बाद शाम पांच बजे निगम ने अभियान स्थगित किया गया। हालांकि निगम अधिकारियों ने कहा कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बता दें कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर निगम का वीरवार को चौथे दिन भी अभियान जारी रहा। इससे पहले निगम टीम मॉडल टाउन के रामलाल चौक से लेकर रिंग रोड और आठ मरला से ईजी डे तक अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवा चुका है। निगम की ये कार्रवाई संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी के दिशा-निर्देशोें पर हो रही है। इसके लिए निगम ने अलग से टीम गठित की है। जिसमें उप निगम आयुक्त अरूण भार्गव, एटीपी योगेश तोमर, भवन निरीक्षक रिंग, सफाई शाखा से मुख्य सफाई अधिकारी जितेंद्र नरवाल समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने चार दिनाें से अभियान चला रखा है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। वीरवार को सनौली रोड पर कुछ दुकानदारों ने निगम कर्मी के साथ मारपीट और झड़प करने की कोशिश कर सरकारी काम को बाधित किया है। मामला उच्च अधिकारियाें के संज्ञान में ला दिया गया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।