फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeepers made concrete slabs on the drain, cleaning interrupted

Panipat News: दुकानदारों ने नाले पर बनाए पक्के थड़े, सफाई बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers made concrete slabs on the drain, cleaning interrupted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। शहर का मुख्य बाजार रेलवे रोड, मातापुली रोड दुकानदारों द्वारा बनाए गए पक्के थड़ों से अट गए हैं। इनके नीचे से गुजर रहे नालों की सफाई ही कई वर्षों से नहीं हो पाई है और थड़ों के कारण रोड पर जलभराव होने की स्थिति में गंदा पानी नालों में जाता है। जबकि सफाई कर्मियों का कहना है कि पक्के थड़ों के कारण वो सफाई करने में असमर्थ हैं।
रेलवे रोड मार्केट के दोनों तरफ नालों का निर्माण दशकों पहले हुआ था। उसके बाद से ही दुकानदारों ने धीरे-धीरे नालों पर ही पक्के थड़े बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। इन थड़ों के कारण नालों की सफाई कई वर्षों से पूरी तरह से नहीं हो पाई है। इससे गाद जमा होने से निकासी नहीं हो पाती है। साथ ही सफाई कर्मी भी इनकी सफाई करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने पक्के थड़े बनाने के साथ ही रोड पर जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए छेद भी बंद कर दिए हैं। इससे दो दिन पहले हुई बारिश में रेलवे रोड पर जगह-जगह जलभराव होने से आने जाने वालों को परेशानी हुई थी। सबसे ज्यादा बुरे हालात समाज सेवा समिति मोड़ से रेलवे स्टेशन तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी चुंगी चुलकाना रोड से ब्लूजे रोड मोड़ तक नाला अवैध कब्जों के चलते एक छोटी सी नाली में तब्दील होकर रह गया है। नालों पर अवैध कब्जों के कारण पुरानी गुड़मंडी, महावीर बस्ती, काठ मंडी गुलाटी रोड आदि की निकासी भी ठप हो जाती है। दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका अगर थड़े तोड़ती है तो उन्हेंं कोई एतराज नहीं है, लेकिन नपा को बिना पक्षपात किए नालों पर बने हुए सभी थड़ों को तोड़ना होगा।


नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल का कहना है कि इसे लेकर पहले मुनादी करवाई जाएगी और उसके बाद की आगे की कार्रवाई की जाएगी। थड़ों को तुड़वाने के बाद नालों को पक्का किया जाएगा, जिनकी वर्षों से मरम्मत भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed