फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper won two gold medals in power lifting and body building

Panipat News: दुकानदार ने पाॅवर लिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper won two gold medals in power lifting and body building
पानीपत। दुकान के बाहर 90 दिन में वजन घटाने व शरीर को फिट करने का पोस्टर देखकर जिम शुरू करने वाले 27 वर्षीय कॉस्मेटिक दुकानदार सुखदर्शन ने दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते है। पहला पदक उन्होंने पॉवर लिफ्टिंग और दूसरा नेचुरल कैटेगरी में बॉडी बिल्डिंग में जीता है।
विज्ञापन

पानीपत पहुंचने पर सेक्टर 13-17 स्थित हिमांशु फिटनेस जिम में उनका स्वागत किया गया। अंसल निवासी सुखदर्शन ने बताया कि उसकी सलारगंज गेट पर कॉस्मेटिक की दुकान है। वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहा था। उसका वजन काफी बढ़ चुका था। वह डेढ़ साल पहले सेक्टर 13-17 से गुजर रहा था। उसे जिम के बाहर लगा पोस्टर दिखा। जिस पर 90 दिन में शरीर को फिट बनाने बारे लिखा था। वह जिम में गया तो उसने संचालक हिमांशु चुघ से बात की। उसने भरोसा मिलने पर जिम शुरू कर दी। जिम संचालक हिमांशु ने उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू किया। उस समय उनका वजन 75 किलो था। छह माह जिम करने के बाद वह फिट हुआ तो उसने जिम नहीं छोड़ी। वह लगातार प्रशिक्षण करता रहा। दो दिन पहले जिम ट्रेनर हिमांशु ने उसे बताया था कि दिल्ली में फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। उसने प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। उसने 53 किलो भार वर्ग में 140 किलो की डेड लिफ्ट कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं नेचुरल कैटेगरी में बॉडी बिल्डिंग की प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सुखदर्शन ने बताया कि कई पार ऐसी परिस्थितियां आई, उसने जिम छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जिम संचालक ने उसे लगातार प्रेरित किया। उनके प्रयासों से ही वह दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

हरी सब्जी खाकर दे रहे सेहत बनाने की सलाह

सुखदर्शन ने बताया कि वह सादे भोजन से अपनी सेहत बना रहा है। उसने कभी स्टेरॉयड का प्रयोग नहीं किया। एक साल से उसने अन्न को नहीं छूआ है, हमेशा हरी सब्जी व विटामिन मिलने वाली चीजों का सेवन किया है। अब लोग उसकी दुकान पर आकर सेहत का राज जानने लगे है, जिन्हें भी वह स्टेरॉयड छोड़कर हरी सब्जी खाकर सेहत बनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed