{"_id":"6623104dba2deaa6d10f4fb9","slug":"shopkeeper-caught-the-accused-who-committed-70-crimes-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117058-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुकानदार ने 70 वारदात करने वाले आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुकानदार ने 70 वारदात करने वाले आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में चोरी, लूटपाट, हत्या के प्रयास की करीब 70 अधिक वारदात करने वाले वाले आरोपी को दुकानदार ने सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास से पकड़ लिया। इस आरोपी ने तीन दिन पहले दुकानदार के घर में घुसकर 1.97 लाख रुपये व कागजात चोरी किए थे। दुकानदार ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़ा और इसी धुनाई कर दी।
दुकानदार का आरोप है कि वह शिकायत लेकर किला पुलिस थाना में गया था लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं लिखी। दुकानदार ने आरोपी से कागजात शामली से एक नाले के पास से बरामद किए। आरोपी से पैसे बरामद नहीं हो पाए। आरोपी से जब दुकानदार ने अपने पैसे मांगे तो उसने कहा कि वो अपने फाइनेंसर को कॉल कर पैसे मंगवाता है। उसने जब उसके मोबाइल से कॉल की तो वहां सीआईए का एक कर्मी आया। उसने कर्मी से कहा कि उसे बचा ले। सीआईए कर्मी ने आरोपी को किला थाना पुलिस को सौंप दिया है।
वार्ड सात की गुरुद्वारा वाली गली निवासी लवली सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ करनाल में शादी समारोह में गया था। जब वह सुबह घर आए तो उसकी दुकान का शटर उखड़ा था। चोर ने दुकान के रास्ते मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 1.97 लाख रुपये व कागजात चोरी किए थे। जब उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें एक युवक काली शर्ट पहने हुए कैद मिला।
विज्ञापन
वह रात को 11:55 पर मकान के अंदर घुसा और महज 10 मिनट में चोरी की वरादात को अंजाम देकर 11:05 पास पर पॉलीथीन में पैसे लेकर बाहर आते दिखाई दिया। उन्होंने कॉल कर किला पुलिस थाना में सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं आई। पुलिस कर्मियों का कहना था कि पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यक्रम में व्यस्त है। बाद में शिकायत लिखी जाएगी। वह सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को ढूंढ रहा था।
उसको वीरवार रात को एक युवक सनौली रोड पर सब्जीमंडी के पास घूमते दिखाई दिया। उसने उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने उसके मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे कबूल लिया। उसकी पहचान पुरानी सब्जी मंडी निवासी सन्नी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके बैग से मास्टर चाबी व पेंचकश भी मिला। सन्नी ने उसे बताया कि जो पैसे चोरी किए थे। वह जूआ में हार गया है। उसने कागजात शामली के पास नाले में फैंक दिए। उन्होंने सन्नी की निशानदेही पर कागजात बरामद कर लिए। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है।
कैमरे के सामने आरोपी सन्नी ने बताया कि उसने चोरी, लूट, हत्या के प्रयास की 70 वारदात की है। वह चार जेलों में रहता है। उसने कुछ दिन पहले शहर में 11 लाख रुपये की चोरी भी की थी। उसके साथी नवाब ने उससे यह राशि पिस्तौल के बल पर लूट ली। तीन माह पहले भी उसने 25 तोले सोना चोरी किया था। उसको पुलिस ढूंढ रही है। वह पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। उसने लवली के घर में भी चोरी की है। अब वह सुधरना चाहता है।
आरोपी बोला - उसके फाइनेंसर को करो कॉल
जब पीड़ित लवली ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी सन्नी ने कहा कि एक नंबर पर कॉल करो। वह 50-60 हजार रुपये दे देगा। उसने उसके नंबर से कॉल की और कॉल सुनने वाले को कहा कि उसे बचा लो उसको पकड़ लिया है। कुछ देर बाद सीआईए टू का कर्मी वहां मौके पर आया।
सीआईए टू प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपी को हम 20 बार गिरफ्तार कर चुके हैं। अब भी उसकी तलाश जारी है। इस पर उरेको सीआईए टू कर्मी का नंबर याद था। उसने बचने के लिए सीआईए टू के कर्मी को कॉल की थी। उसके साथी नवाब को गिरफ्तार किया जा चुका है।