फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   shoot out

ब्राह्मण माजरा से नारा जा रहे भैंस व्यापारी को अज्ञात युवक ने मारी पैर में गोली, गोअभ्यारण में घुसकर बचाई जान, परिजनों को दी घटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
shoot out
गांव ब्रह्मणमाजरा से बाइक पर अपने गांव नारा लौट रहे बाइक सवार भैंस व्यापारी को एक कार चालक ने लेन देन के मामले में पैर पर गोली मार दी। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने पहले बाइक का रास्त रोका व गाड़ी से निकलकर आए एक युवक ने हाथापाई की। जिसके वह छुड़वाकर भागने लगा तो आरोपी युवक ने पीछे से पैर पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। वह भागकर नजदीक नैन गोशाला में पहुंचा, जहां पर उसने मामा के लड़के को फोन मिलाया और घटना की सूचना दी। जिसके वह मौके पर पहुंचा और घायल युवक को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए घायल सुनील पुत्र शमशेर निवासी नारा ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त के घर ब्राह्मण माजरा में गया था। वह सुबह 10.30 बजे काम खत्म कर अपने दोस्त के घर से नारा गांव के लिए निकला था। जब वह करीब 11 बजे नैन गोभ्यारण के पास पहुंचा तो पीछे से कार उसके करीब 50 मीटर आगे आकर रुकी। जिसमें तीन अज्ञात युवक सवार थे। उनमे से एक युवक गाड़ी से बाहर आया और जबरदस्ती बाइक रुकवाकर हाथापाई करने लगा। उसने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली है, जैसे ही शिकायत आती है, उसके आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब 8.25 लाख का युवक से लेन देन
घायल ने बताया कि वह पिछले पांच साल से भैंस का व्यापार कर रहा था, लेकिन लक्वे के कारण उसने यह सब व्यापार बंद कर दिया था। उसने बताया डाहर के निवासी ने उसे हरियाणा पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे थे, इसी के साथ ही आरोपी ने एक करीब 3.5 लाख रुपये की भैंस उससे खरीदी थी, लेकिन जब वह पुलिस में भर्ती हुआ तो उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपी ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस पीड़ित से संपर्क कर रही है। उसके बयान दर्ज कर जल्द आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विकास कुमार, एसएचओ मतलौडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed