फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shiva devotees took a holy dip in Yamuna, worshiped and made vows.

Panipat News: शिव भक्तों ने यमुना में लगाई श्रद्धा की डुबकी, पूजा कर मांगी मन्नतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees took a holy dip in Yamuna, worshiped and made vows.
सनौली। शिवरात्रि पर्व पर सनौली यमुना घाट पर शिवभक्त कांवडियों के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा की।‎ बोल बम, बम-बम भोले के जयकारों से सनौली यमुना घाट गूंजता रहा। यमुना में स्नान कर हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर घाट पर पुख्ता इंतजाम हैं। शिव रात्रि पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा के शिवभक्त कांवड़िए बडी संख्या में सनौली क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सनौली हरियाणा-यूपी सीमा पर पडऩे वाली यमुना नदी पर शिवभक्तों के जत्थे रुकते हैं। जहां वे यमुना नदी में स्नान कर मनोकामना मांग रहे हैं। इस दौरान जहां यमुना घाट पर वातावरण शिवमय बना हुआ है।
विज्ञापन

यमुना में शिवभक्तों के स्नान के दौरान कोई भी अनहोनी न हो, इसलिए बैरिकेडिंग कराने से लेकर पीएसी के साथ ही स्थानीय प्राइवेट गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर अधिकारी यमुना घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आते हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शिवभक्त व कांवडि़ए यमुना में स्नान कर रहे हैं। मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही भोले शंकर का जलाभिषेक किया गया। इससे पहले सनौली पानीपत नेशनल हाईवे पर जिले के आसपास के गांवों से युवा डाक कांवडि़यों की डाक कांवड़ देर रात तक दौड़ते हुए मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे। शुक्रवार सुबह से ही सभी शिवालयों में शिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर नाथ का जलाभिषेक किया गया। वहीं सुबह से देर शाम तक सनौली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियोंं और बाइक कांवडिय़ों की पूरे दिन भागदौड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed