फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shiksha Rath is connecting drop out children to schools

Panipat News: ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ रहा शिक्षा रथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Rath is connecting drop out children to schools
नीपत। शिक्षा रथ ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा और स्कूलों से जोड़ रहा है। अब तक करीब दो हजार ड्राॅप आउट बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जा चुका है। पिछले साल पूरे अभियान में करीब आठ हजार बच्चों को स्कूलों से जोड़ा गया था। शिक्षा रथ के सारथी खुद जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा बने हुए हैं। उनके साथ दस सदस्यीय कमेटी लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी में हजारों बच्चे स्कूल में पढ़ने की जगह फैक्टरी या दूसरे कामों में लगे हुए हैं। या फिर वे अपने घरों पर ही रह रहे हैं। ऐसे बच्चों को स्कूलों से जोड़कर मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षा रथ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को लोगों के बीच जाकर बच्चों की शिक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है। जिले में करीब एक महीने से शिक्षा का रथ अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दो अप्रैल को झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया था।
विज्ञापन


बॉक्स
अब तक दो हजार बच्चों को जोड़ा
शिक्षा रथ में राजकीय सीसे स्कूल नूरवाला के प्रधानाचार्य विनोद सिंगला, बिंझौल स्कूल के शिक्षक हरिओम भारद्वाज, रानी महल स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक बोधराज श्योराण, मुकेश बोस समेत करीब दस शिक्षकों की कमेटी है। यह कमेटी लगातार काम कर रही है। विनोद सिंगला ने बताया कि अभियान फैक्टरी क्षेत्र या ज्यादा डॉप आउट बच्चों के क्षेत्र में शुरू किया जाता है। पिछले साल अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को पानीपत की ईदगाह कॉलोनी से की थी। करीब 8017 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया था। इस बार अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक करीब दो हजार बच्चों को जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अभिभावक बोले स्कूलों में अच्छी योजना

नूरवाला के रामेश्वर और जगदीश ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने में झिझक सी होती थी। उनके पास गत दिनों शिक्षक आए। उनके समझाने पर शिक्षा की जरूरत समझ में आई। अपने दोनों बच्चों को स्कूल में भेजना शुरू कर दिया है। स्कूलों में बच्चों को किताब और वर्दी भी निशुल्क मिलती है। इसके साथ मिड-डे-मील स्कूल में ही मिलता है। बच्चों के खाते में हर महीने वजीफा राशि भी आती है।



वर्जन :
शिक्षा रथ अभियान के अंतर्गत अभिभावकों व बच्चों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर बाद और रविवार को पूरे दिन अभियान चलाया जाता है। जिले के सभी खंड़ों में जागरुकता कार्यक्रम किया जा चुका है। इससे अभिभावकों में जागरूकता आई है।
राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed