फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shamli and Panipat GM meeting inconclusive, only 22 buses running on Shamli route

शामली व पानीपत जीएम की बैठक बेनतीजा, शामली रूट पर चल रही महज 22 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Shamli and Panipat GM meeting inconclusive, only 22 buses running on Shamli route
पानीपत। पानीपत और शामली रोडवेज के बीच पार्किंग को लेकर अब भी विवाद जारी है। पानीपत रोडवेज ने पार्किंग का शुल्क देने से इंकार कर दिया है, वहीं शामली रोडवेज ने बिना शुल्क के पानीपत रोडवेज की बसों पर पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में दोनों राज्यों के जीएम की बैठक भी हो चुकी है। बैठक बेनतीजा रही है। अब शामली रूट पर पानीपत से 22 बस जा रही है। पहले 44 बस जाती थी। बसों की संख्या आधी होने से रोडवेज को 11 लाख का नुकसान हो चुका है। एक दिन में 51 हजार का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पानीपत के जीएम ने शामली की जिलाधिकारी के सामने रखी बात
पानीपत के जीएम कुलदीप जांगड़ा ने शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर के सामने पार्किंग का विवाद रखा। जिसमें उन्होंने पानीपत रोडवेज के नुकसान और परेशानी के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने शामली के जीएम को मौके पर फोन किया और कहा कि यह केसे का समाधान आपको ही जल्द से जल्द करना है। जिसके बाद शामली के जीएम भटनागर का कहना है कि पानीपत डिपो अपनी बसों की पहले की तरह लेकर आए हम उनका स्वागत करेंगे। यदि वह पार्किंग शुल्क ही नहीं देंगे तो हम पार्किंग में उन्हें प्रवेश नहीं करने देंगे। नियम सभी के लिए एक ही हैं। यदि ऐसा ही रहा तो सभी डिपो के लिए हमें प्रवेश फ्री करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed